एक्सप्लोरर

INDW vs AUSW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पहली बार दी शिकस्त

महिला क्रिकेट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया. भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली बार टेस्ट में हराया है.

IND vs AUS Mumbai Test: महिला क्रिकेट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में 8 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही इतिहास रच दिया है. भारतीय महिला टीम की ऑस्ट्रेलिया पर यह पहली टेस्ट जीत है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 219 रन और दूसरी पारी में 261 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 406 रन और दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिगेज, रेणुका सिंह और स्नेह राणा ने शानदार प्रदर्शन किया.

दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 219 रन बनाकर ढेर हो गई थी. इस दौरान उसके लिए ताहिल मैग्राथ ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए. मूनी ने 40 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में टीम 261 रन बनाकर ढेर हो गई. ताहिला ने दूसरी पारी में 177 गेंदों का सामना करते हुए 73 रन बनाए. इस दौरान 10 चौके लगाए. टीम के लिए एलिस पैरी ने 45 रनों का योगदान दिया. 

भारत के लिए पहली पारी में पूजा वस्त्राकर ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 16 ओवरों में 53 रन दिए. वहीं स्नेह राणा ने 22.4 ओवरों में 56 रन देकर 3 विकेट लिए. दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले. दूसरी पारी में स्नेह ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 22 ओवरों में 63 रन दिए. राजेश्वर गायकवाड़ और हरमनप्रीत ने भी दो-दो विकेट लिए. पूजा को एक विकेट मिला.

टीम इंडिया ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 406 रन बनाए थे. ओपनर मंधाना ने 106 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए. उन्होंने 12 चौके लगाए. शैफाली वर्मा ने 40 रनों की अहम पारी खेली. ऋचा घोष ने 104 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके लगाए. जेमिमा रोड्रिगेज ने 73 रनों की शानदार पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने 78 रन बनाए. पूजा वस्त्राकर ने 47 रन बनाए. भारत को जीत के लिए 75 रनों का लक्ष्य मिला था. 

मंधाना ने टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में नाबाद 38 रन बनाए. उन्होंने 61 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके लगाए. ऋचा 13 रन बनाकर आउट हो गई थीं. वहीं जेमिमा ने नाबाद 12 रन बनाए. इस तरह भारत ने मुंबई टेस्ट 8 विकेट से जीत लिया. 

यह भी पढ़ें : IND vs AUS: 26 दिसंबर से भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाएगी टेस्ट सीरीज, जानें शेड्यूल और मैच टाइमिंग समेत फुल डिटेल्स

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
गंभीर-अगरकर से ऊंचे पद पर बैठेंगे वीवीएस लक्ष्मण! बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में BCCI
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
रोहित और विराट की विरासत दांव पर, शुभमन गिल के हाथों में टीम इंडिया की लाज
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget