एक्सप्लोरर

TEA India vs West Indies: पृथ्वी शॉ के रिकॉर्ड शतक की मदद से मजबूत स्थिती में भारत

पृथ्वी पावरफुल शॉ, जी हां ये एक नाम अब से भारतीय क्रिकेट फैंस के ज़हन में हमेशा रहेगा. 18 साल का एक ऐसा लड़का जिसने आज डेब्यू किया और पहले ही दिन दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के दिलों दिमाग पर छा गया.

पृथ्वी पावरफुल शॉ, जी हां ये एक नाम अब से भारतीय क्रिकेट फैंस के ज़हन में हमेशा रहेगा. 18 साल का एक ऐसा लड़का जिसने आज डेब्यू किया और पहले ही दिन दुनियाभर के क्रिकेट फैंस के दिलों दिमाग पर छा गया.

अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले पृथ्वी शॉ (132) और चेतेश्वर पुजारा (86) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में चायकाल तक अपनी स्थिती बेहद मजबूत कर ली है.

चायकाल से ठीक पहले टीम इंडिया पृथ्वी का विकेट गंवाया जिसकी वजह से भारत ने चाय तक तीन विकेट के नुकसान पर 232 रन बना लिए हैं. सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में जारी इस मैच में कप्तान विराट कोहली (4) और अजिंक्य रहाणे (0) नाबाद हैं.

भारतीय टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और फिर सारा काम पृथ्वी ने अकेले दम पर किया. भारतीय टीम ने पारी के पहले ओवर में ही अपना पहला विकेट केएल राहुल के रूप में गंवा दिया था. लेकिन इसके बाद पृथ्वी और पुजारा ने ऐसी आला बल्लेबाज़ी की कि विरोधी टीम पहले सेशन में ही पस्त हो गई.

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले सत्र में एक विकेट के नुकसान 133 रन बनाए.

दूसरे सत्र में पृथ्वी और पुजारा ने 206 रनों की दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 209 तक पहुंचाया, लेकिन इसी स्कोर पर पुजारा शेरमान लेविस की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े शॉन डॉवरिच के हाथों लपके गए. लेविस भी अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे और उन्होंने पुजारा के रूप में अपना पहला विकेट लिया.

पुजारा ने अपनी पारी में 130 गेंदों का सामना किया और 14 चौके लगाए.

इसी दौरान पृथ्वी लगातार शानदार बल्लेबाज़ी करते रहे और उन्होंने महज़ 99 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा कतर लिया. वह पदार्पण टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले चौथे युवा बल्लेबाज बन गए हैं.

इस सूची में पृथ्वी से पहले बांग्लादेश के क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल, जिम्बाब्वे के हेमिल्टन मसकाद्जा और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सलीम मलिक का नाम शामिल है.

इसके अलावा उन्होंने सबसे तेजी से पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरा स्थान प्राप्त किया है. पृथ्वी ने 99 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उनसे पहले शिखर धवन ने 2013 में मोहाली में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 गेंदों में शतक लगाया था, वहीं दूसरे स्थान पर शामिल ड्वेन स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2004 में 93 गेंदों में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था.

केवल यहीं नहीं वह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने करियर का पहला शतक जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा बल्लेबाज हैं. इस सूची में सचिन तेंदुलकर का नाम पहले स्थान पर है. उन्होंने 17 साल और 112 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ 1990 में मैनचेस्टर में अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया था. पृथ्वी ने 18 साल और 329 दिन की उम्र में करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय शतक लगाया है.

पुजारा के आउट होने के बाद शॉ भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और देवेंद्र बिशू के हाथों उन्हीं की गेंद पर लपके गए. शॉ ने 154 गेंदों में 19 चौके लगाए.

शॉ 232 के स्कोर पर आउट हुए और इसी स्कोर पर चायकाल की घोषणा कर दी गई. चौथे विकेट के लिए कोहली का साथ देने रहाणे मैदान पर उतरे हैं.

वेस्टइंडीज के लिए गेब्रिएल, लेविस और बिशू ने एक-एक विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी
CWG 2026 में देश का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे PM मोदी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget