एक्सप्लोरर

'स्वाभाविक खेल जैसा कुछ नहीं होता, दर्शकों का समर्थन और अच्छा खेलने के लिए प्रेरित करता है': पंत

पंत ने जब से सीमित ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी का स्थान लिया है तब से उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए उनकी आलोचना की जाती रही है. लेकिन पहले वनडे में पंत ने अपने आप को साबित करते हुए अपने करियर का पहला अर्धशतक मार दिया है.

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने विंडीज के खिलाफ खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में अपने स्वाभाव से विपरित सूझबूझ से खेलते हुए अर्धशतक जमाया और बताया कि वह स्थिति के मुताबिक खेल सकते हैं. पंत की उनके लापरवाह रवैये के लिए काफी आलोचना होती रही है, लेकिन पंत ने इस पारी के बाद कहा कि वह हर दिन अपने खेल में सुधार करने की कोशिश कर रहे हैं. इस मैच में हालांकि भारत को हार का सामना करना पड़ा. मैच के बाद पंत ने कहा, "स्वाभाविक खेल जैसा कुछ नहीं होता. हमें स्थिति के हिसाब से खेलना होता है. अगर आप स्थिति के हिसाब से खेलेंगे तो आप अच्छा कर सकते हैं. मेरा ध्यान एक खिलाड़ी के तौर पर बेहतर होने और सुधार करने पर है. आपको अपने आप में विश्वास रखना होता है. मैं सिर्फ इस बात पर ध्यान दे रहा हूं कि मैं क्या कर सकता हूं." पंत ने जब से सीमित ओवरों में महेंद्र सिंह धोनी का स्थान लिया है तब से उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के लिए उनकी आलोचना की जाती रही है. पहला वनडे धोनी के दूसरे घर चेन्नई में ही था और इस मैदान पर दर्शकों ने पंत-पंत के नारे लगाए. इसके उलट इससे पहले पंत जब मैदान पर उतरे थे तो धोनी-धोनी के नारे लगे थे. इस पर पंत ने कहा, "कई बार जब आपको दर्शकों का समर्थन मिलता है तो वो आपके लिए काफी अहम होता है क्योंकि मैं निजी तौर पर बड़ा स्कोर करने की सोच रहा था लेकिन कर नहीं पा रहा था. मैं यह नहीं कह रहा कि मैं उस मुकाम तक पहुंच गया लेकिन मैं कोशिश जरूर कर रहा हूं. एक टीम के नजरिए से, मैं टीम की जीत में जो कर सकता हूं वो करूंगा. मेरा ध्यान इसी पर है और अंत में मैंने कुछ रन किए." उन्होंने कहा, "निजी तौर पर, मैं अगर भारत के लिए खेलता हूं तो हर पारी अहम होती है. एक युवा के तौर पर, मैं सीखना और सुधार करना चाहता हूं." तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में हार के बाद भारत 0-1 से पीछे है. बुधवार को दोनों टीमें विशाखापट्टनम में मैदान पर उतरेंगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
WI Vs Pak: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget