एक्सप्लोरर

पृथ्वी शॉ की तुलना किसी और क्रिकेटर से करना ठीक नहीं: विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले पृथ्वी शॉ की किसी और क्रिकेटर से तुलना नहीं करने की अपील है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने युवा पृथ्वी शॉ की किसी और क्रिकेटर से तुलना नहीं करने की अपील की है. विराट का कहना है कि पृथ्वी को एक क्रिकेटर के रूप में विकसित होने के लिए पर्याप्त स्थान देने की जरूरत है.

पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में अपने डेब्यू मैच में ही 134 रन बनाये जिसके बाद उनकी सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से तुलना की जाने लगी थी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि उसको लेकर अभी किसी फैसले पर पहुंच जाना चाहिए. आपको इस युवा खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने के लिये पर्याप्त स्थान देना चाहिए. वह बेहद प्रतिभाशाली है और जैसा हर किसी ने देखा कि वह कौशल से परिपूर्ण है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम निश्चित तौर पर चाहते हैं कि उसने पहले मैच में जैसा प्रदर्शन किया उसे फिर से दोहराए. उसके अंदर सीखने की ललक है और वह तेजतर्रार है. वह परिस्थिति का अच्छी तरह से आकलन करता है. हम सभी उसके लिये खुश हैं.’’

कोहली ने ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर से भी सहमति जतायी जिन्होंने बुधवार को कहा था कि लोगों को पृथ्वी की तुलना वीरेंद्र सहवाग से नहीं करनी चाहिए.

कोहली ने कहा, ‘‘हमें अभी उसकी तुलना किसी से नहीं करनी चाहिए. हमें उसे ऐसी स्थिति में नहीं रखना चाहिए जहां वह किसी तरह का दबाव महसूस करे. उसे हमें वह स्थान देना चाहिए जहां वह अपने खेल का लुत्फ उठाये और धीरे धीरे ऐसे खिलाड़ी के रूप में तैयार हो जैसा हम सभी चाहते हैं.’’

आईपीएल, भारत ए के दौरों और अंडर-19 टूर्नामेंट के सीधे प्रसारण से युवा जल्द ही अपनी पहचान बना रहे हैं और कोहली ने स्वीकार किया कि अब वे दबाव सहने के लिये बेहतर तरीके से तैयार रहते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर यह एक कारण हो सकता है क्योंकि वे उस माहौल में खेल चुके होते हैं जिसमें की अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जाता है. लेकिन देश की तरफ से खेलने का हमेशा दबाव होता है. जब आप सुबह यह कैप पहनते हो तो आप थोड़ा नर्वस रहते हो और मुझे लगता है कि हर कोई यह दबाव महसूस करता है.’’

कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन यह दबाव 10-15 साल पहले जैसा नहीं है जब आपको इस तरह की क्रिकेट खेलने का कोई अनुभव नहीं रहता था और अचानक ही आपको भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करना होता था. ’’

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
कभी नहीं होगी मोहम्मद शमी की वापसी? अजीत अगरकर का फैसला बना वजह
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
DPL 2026: नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
नीतीश राणा देखते रह गए, दिग्वेश राठी ने एक साल बाद लिया बदला
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स
600,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर में होगी डील! BBL इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बनेंगे बेन स्टोक्स

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget