एक्सप्लोरर

INDvsWI: अश्विन-साहा के शतक से भारत के 353 रन, वेस्टइंडीज़ की मजबूत शुरूआत

वेस्टइंडीज ने डारेन सैमी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 353 रनों पर आउट करने के बाद दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लि

INDvsWI: अश्विन-साहा के शतक से भारत के 353 रन, वेस्टइंडीज़ की मजबूत शुरूआत

सेंट लूसिया: वेस्टइंडीज ने डारेन सैमी स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारत को 353 रनों पर आउट करने के बाद दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम ने 47 ओवरों का सामना किया है. क्रेग ब्राथवेट 53 और डारेन सैमी 18 रनों पर नाबाद लौटे. वेस्टइंडीज ने लियोन जॉनसन का विकेट गंवाया है, जो 23 रन बनाने के बाद लोकेश राहुल द्वारा रन आउट किए गए. 


जानसन ने 75 गेंदों पर दो चौके लगाए और ब्राथवेट के साथ पहले विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी की. उनके आउट होने के बाद ब्राथवेट तथा ब्रावो 48 रन जोड़ चुके हैं. 


ब्राथवेट ने 143 गेंदो का सामना कर छह चौके लगाए हैं जबकि ब्रावो ने 66 गेंदों पर दो बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया है. 


मेजबान पहली पारी की तुलना में अभी भी 246 रन से पीछे हैं लेकिन अच्छी शुरुआत से उन्हें निश्चित तौर पर बल मिला है. 


इससे पहले, भारत ने रविचन्द्रन अश्विन (118) और रिद्धिमान साहा (104) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए. 


भारत के अंतिम तीन विकेट 353 के स्कोर पर ही गिरे. अश्विन का यह टेस्ट करियर का चौथा शतक था जबकि साहा ने अपने टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक जड़ा. 


दोनो ने छठे विकेट के लिए 213 रनों की जुझारू साझेदारी की. इसी साझेदारी की बदौलत भारत 350 के स्कोर के पार पहुंच सका. 


अश्विन ने अपनी पारी में 297 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का लगाया. वहीं साहा ने अपनी पारी में 227 गेंदें खेलीं और 13 चौके लगाए. 


भारत ने पहले दिन 126 रनों पर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. लेकिन इसके बाद अश्विन ने साहा के साथ मिलकर भारत को संभाल लिया और मेजबानों को विकेट से महरूम भी रखा. 


दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने दिन की अच्छी शुरुआत की और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को विकेट लेने का एक भी मौका नहीं दिया. अश्विन किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं थे. उनकी बल्लेबाजी को देखकर लग रहा था कि उनका ध्यान विकेट पर जमे रहने पर है. 


वहीं साहा ने अश्विन की अपेक्षा तेजी से रन जोड़े. वह पहले दिन 46 रनों पर नाबाद लौटे थे. दूसरे दिन के पांचवें ओवर में उन्होंने अपने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया. अश्विन ने जहां एक-एक रन लेकर अपना खाता चालू रखा वहीं साहा ने कुछ अच्छे शॉट खेले और कई बार गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचाया. 


भोजनकाल तक दोनों ने एक भी विकेट नहीं गिरने दिया. भोजनकाल के बाद अश्विन ने छक्का जड़ अपना शतक पूरा किया. कुछ देर बाद साहा ने भी अपना सैकड़ा पूरा किया. 


अल्जारी जोसेफ ने साहा को 339 के कुल स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. साहा के जाने के बाद रवींद्र जडेजा (6) 351 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए. कुल स्कोर में दो रन और जोड़कर अश्विन भी आउट हो गए. 


उनके जाने के बाद भारतीय टीम के खाते में एक भी रन नहीं जुड़ा और पूरी भारतीय टीम 353 के स्कोर पर पवेलियन लौट गई. 


मेजबानों की तरफ से जोसेफ और मिगुएल कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए. रोस्टन चेस और शेनन गाब्रिएल ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: 27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
27 करोड़ लेने वाले ऋषभ पंत सबसे महंगे बल्लेबाज और कप्तान, देखें सबसे महंगा गेंदबाज कौन
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
कुलदीप-वंशिका को आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, ग्रैंड रिसेप्शन में परोसा गया शुद्ध शाकाहारी खाना
बांग्लादेश क्रिकेट में शुरू हुआ नया क्लेश, ICC के डर से BCB ने सरकार को दे डाली चेतावनी
बांग्लादेश क्रिकेट में शुरू हुआ नया क्लेश, ICC के डर से BCB ने सरकार को दे डाली चेतावनी

वीडियोज

West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News
Tum se Tum Tak:😲Aryavardhan के लिए Anu की अग्नि परीक्षा, 48 घंटे में साबित करना होगा अपने आप को

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को लगा बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ जो केंट ने दिया इस्तीफा
ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान युद्ध पर अमेरिका में 'बगावत', US काउंटर टेररिज्म चीफ ने दिया इस्तीफा
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में तीन दिन बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
कौन हैं कुलदीप यादव की दुल्हन? कहां हुई पहली मुलाकात? जानें लव मैरिज है या अरेंज
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
USCIRF का असली चेहरा बेनकाब! क्या है इसकी रिपोर्ट्स का डार्क सीक्रेट, पढ़िए पूरा कच्चा चिट्ठा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War: इजरायल के हमले में मारे गए ईरान के कमांडर सुलेमानी, IDF ने किया बड़ा दावा
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में 144 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं-12वीं पास के लिए शानदार मौका
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
16-18 करोड़ रुपये में आता है ये छोटा सा इंजेक्शन, जानिए किस बीमारी में होता है इस्तेमाल
Embed widget