एक्सप्लोरर

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा दूसरा वनडे, प्लेइंग इलेवन में देखें क्या हो सकता है बदलाव

IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बारबाडोस में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज की थी.

India vs West Indies 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच बारबाडोस में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले मैच में जीत दर्ज कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम विश्व कप 2023 से पहले खिलाड़ियों को आजमा रही है. ऐसे में संभवत: वह प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेगी. टीम इंडिया खिलाड़ियों को दूसरे वनडे में भी मौका दे सकती है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम पहले मैच में हार के बाद दूसरे में कमबैक के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

टीम इंडिया ने सीरीज के पहले मैच के दौरान बैटिंग ऑर्डर में काफी बदलाव किया था. लेकिन इस मैच में संभवत शुभमन गिल के साथ रोहित  शर्मा ही ओपनिंग करेंगे. पिछले मैच में ईशान किशन ओपनिंग के लिए पहुंचे थे. वहीं विराट कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं. कोहली को पिछले मैच में बैटिंग का मौका नहीं मिला था. इसमें रोहित नंबर 7 पर बैटिंग करने आए थे. गिल पिछले मुकाबले में महज 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे. सूर्यकुमार यादव ने 19 रनों का योगदान दिया था. इस मैच में भारतीय टीम खिलाड़ियों से अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद में होगी.

टीम इंडिया ने पहले वनडे में उमरान मलिक को मौका दिया था. तेज गेंदबाज उमरान दूसरे वनडे का भी हिस्सा बन सकते हैं. मुकेश कुमार और हार्दिक पांड्या ने अच्छी बॉलिंग की थी. कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए थे. ये गेंदबाज दूसरे वनडे में भी खेल सकते हैं.

दूसरे वनडे की लिए संभावित खिलाड़ी -

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, मुकेश कुमार.

वेस्टइंडीज : ब्रैंडन किंग, एलिक अथनाज़, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), कीसी कार्टी, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, डोमिनिक ड्रेक्स, यानिक कारिया, गुडाकेश मोती, जेडेन सील्स.

यह भी पढ़ें : T10 2023: Yusuf Pathan ने 9 छक्के जड़कर मैदान पर लगाई आग! 80 रनों की नाबाद पारी के दम पर जोबर्ग ने फाइनल में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
क्रिकेट में चीटिंग का अनोखा मामला, भारतीय कंपनी ने तोड़ी स्पॉन्सरशिप
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
शुभमन गिल ने लगाई लंबी छलांग, बने दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद ये क्या बोल गए बाबर आजम, किसकी लगाई क्लास
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
अंधभक्त कौन? लोकसभा में राहुल गांधी ने किया एक्सप्लेन, मचा हंगामा
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget