एक्सप्लोरर

INDvsSL: दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया का सीरीज़ पर कब्ज़ा करने का इरादा


INDvsSL: दूसरी जीत के साथ टीम इंडिया का सीरीज़ पर कब्ज़ा करने का इरादा

कोलंबो: पहले टेस्ट में एकतरफा जीत के साथ बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम एक और टेस्ट सीरीज जीतने से एक कदम दूर है. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया आज से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में एक और जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम करने की फिराक में है.


दूसरा मैच सिंघली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा.


भारत ने पहले मैच में 304 रनों से मेजबानों को मात दी थी. इस मैच में शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली ने शतक जड़े थे.


पहले मैच में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल बुखार के कारण नहीं खेले थे. अब वह ठीक हैं और टीम में वापसी कर सकते हैं. ऐसे में पिछले मैच की शिखर धवन और अभिनव मुकुंद की सलामी जोड़ी में से किसी एक को टीम से बाहर जाना पड़ सकता है.


मुकुंद के बाहर जाने की संभवाना ज्यादा है. हालांकि उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 81 रनों की पारी खेली थी, लेकिन धवन के अनुभव को देखते हुए वह राहुल के साथ पारी का आगाज करने के प्रबल दावेदार हैं.


इसके अलावा भारतीय टीम में कोई और बदलाव की संभावना दिखाई नहीं देती. विराट के अलावा अंजिक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या ने भी रन किए थे.


गेंदबाजी में भी टीम में बदलाव की संभवना कम ही है. स्पिन का दारोमदार रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा की जोड़ी पर होगा. वहीं तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और उमेश यादव ने भी अच्छा प्रदर्शन किया था.


कोहली की टीम अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश में होगी. नए मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सीरीज से पहले ही कहा था कि उनकी कोशिश नंबर-1 टेस्ट टीम रैंकिंग को बरकरार रखने की होगी. उनके लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए टीम किसी भी हालत में मैच को हल्के में नहीं लेगी.


वहीं मेजबानों के लिए यह एक और मुश्किल मुकाबला होगा. पहले टेस्ट में वह भारत के सामने किसी भी क्षेत्र में टिक नहीं पाई थी और चोटों से जूझती भी दिखी थी.


पहले दिन के पहले घंटे के बाद से उसके खेल को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसने हार मान ली है. हालांकि इस मैच में उसके नियमित कप्तान दिनेश चंडीमल वापसी कर रहे हैं. उनके आने से टीम को मानसिक मजबूती के साथ बल्लेबाजी में धार और अनुभव मिलेगा.


असेला गुणारत्ने चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं उनकी जगह टीम में लाहिरु थिरिमाने को शामिल किया गया है. उनके अंतिम एकादश में शामिल किए जाने की संभावना ज्यादा है.


टीम के सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज रंगना हेराथ उंगली में चोट से जूझ रहे हैं. वह अगले मैच में खेलेंगे या नहीं इस बात का पता मैच के दिन ही चलेगा. पहले मैच में नुवान प्रदीप ने अच्छी गेंदबाजी की थी. वह इस मैच में भी श्रीलंका की उम्मीदों का भार उठाएंगे.


टीमें (संभावित):


भारत: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), लोकेश राहुल शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद.


श्रीलंका: दिनेश चांडीमल (कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दीमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दानुष्का गुनाथिलका, लाहिरू कुमारा, विश्व फनार्डो, नुवान प्रदीप, रंगना हेराथ, दिलरुवान परेरा, मलिन्दा पुष्पककुमार, लक्षण संदनकान, लाहिरू थिरिमाने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL Vs WI Test Match: आयरलैंड से सीरीज हार के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, वेस्टइंडीज की जीत से कैसे हुआ फायदा, जानिए
आयरलैंड से सीरीज हार के बीच टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, वेस्टइंडीज की जीत से कैसे हुआ फायदा, जानिए
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
'गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक
'गौतम गंभीर, हम आपको कभी अपना कोच नहीं बनाएंगे...' आयरलैंड से हार के बाद इस क्रिकेट बोर्ड ने उड़ाया मजाक
Deepti Sharma New Record: दीप्ति शर्मा ने बनाया महा-रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं
दीप्ति शर्मा ने बनाया महा-रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज़ बनीं

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:सिया ने अकेले मारा केतन को?
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:जन्मदिन के बहाने ले गई मौत के मुंह में, देखें क्राइम सीन की इनसाइड स्टोरी!
Ketan Agarwal Murder Case | Siya Goyal | Pune: मंगेतर की हत्या का खौफनाक सच!
Ketan Agarwal Murder Case | Abp Report: पुलिस की छापेमारी में आरोपियों के घर से मिले अहम सुराग!
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal: मंदिर का पैसा और 'चोरी' का खेल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mahua Moitra On Modi: 500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
500 करोड़ की ग्रांट, 1250 करोड़ क्रेडिट के बाद PM मोदी को मिला गलत अवॉर्ड! महुआ मोइत्रा ने क्यों कहा ये?
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
AI की मदद से बनाईं जहरीली गोलियां, मुहर्रम पर 15000 लोगों को बांटी थीं, दुनिया को दुश्मन मानता था फैयाज
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
US-Iran Deal: अमेरिका-ईरान के बीच 1 लाइन बनी जंग की वजह, क्या है MoU का आर्टिकल-5? जानिए पूरा मामला
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
आयरलैंड दौरा खत्म, अब इंग्लैंड से होगी टीम इंडिया की टक्कर, पूरा शेड्यूल कर लीजिए नोट
Tumbadchi Manjula BO Collection Day 24: बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के आगे ये मूवी चुुपचाप हो गई सुपरहिट, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
इस मराठी फिल्म ने चुपचाप कर दिया कमाल, 6 करोड़ के बजट में कमा डाला 158% प्रॉफिट
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
राबड़ी देवी को आज खाली करना होगा सरकारी आवास, खत्म हुई डेडलाइन, क्या करेगा लालू परिवार?
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
क्या एमपी-यूपी के किसान भी कर सकते हैं चाय की खेती? शुरुआत करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें
Passport Fee Hike: टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
टूरिस्ट्स को झटका! पासपोर्ट बनवाना अब महंगा, किस रूट पर जाने के लिए कितना करना होगा खर्च?
Embed widget