एक्सप्लोरर

भारत बनाम श्रीलंका: टी20 फॉर्मेट में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, इस मामले में बनीं 'नंबर-1'

हरमनप्रीत कौर ने उस समय अमनजोत कौर के साथ 61 रन की साझेदारी की, जब भारतीय टीम 77 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी.

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब जीतने के मामले में शीर्ष भारतीय बन गई हैं. उन्होंने मिताली राज की बराबरी कर ली. दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक 12-12 बार यह कारनामा किया है.

भारतीय महिला खिलाड़ियों की इस लिस्ट में शेफाली वर्मा (8) और स्मृति मंधाना (8) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. हरमनप्रीत कौर ने श्रीलंका के विरुद्ध ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पांचवें टी20 मैच में 43 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाए. इस दौरान उनकी पारी में 1 छक्का और 9 चौके शामिल रहे.

हरमनप्रीत कौर ने उस समय अमनजोत कौर के साथ 61 रन की साझेदारी की, जब भारतीय टीम 77 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी.

दूसरी ओर, इस सीरीज के 5 मुकाबलों में 80.33 की औसत के साथ सर्वाधिक 241 रन बनाने वालीं शेफाली वर्मा को 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया. ऐसा तीसरा बार था, जब 21 वर्षीय खिलाड़ी को इस खिताब से नवाजा गया. इसी के साथ शेफाली सर्वाधिक 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से नंबर-1 भारतीय बन गई हैं.

शेफाली के अलावा मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा को 3-3 बार इस खिताब से नवाजा गया है. मुकाबले की बात करें, तो भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 68 रन की पारी खेली, जबकि अमनजोर कौर ने 21 रन और अरुंधति रेड्डी ने नाबाद 27 रन बनाए.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर सिर्फ 160 रन ही बना सकी. इस टीम के लिए सलामी बल्लेबाज हसिनी परेरा ने 65 रन बनाए, जबकि इमेशा दुलानी ने 50 रन की पारी खेली. इस मुकाबले में 15 रन से जीत दर्ज करते हुए भारत ने सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप किया.

आरएसजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 3rd T20I Live Score: अक्षर पटेल ने चटकाया बड़ा विकेट, ग्लेन फिलिप्स आउट; 150 की ओर न्यूजीलैंड
LIVE: अक्षर पटेल ने चटकाया बड़ा विकेट, ग्लेन फिलिप्स आउट; 150 की ओर न्यूजीलैंड
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
भारत-न्यूजीलैंड का मैच ड्रॉ, पडिक्कल के 199 पर फिरा पानी, आखिरी विकेट के लिए तरसती रही टीम इंडिया
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया
तीसरे टी20 की प्लेइंग XI में हुए 3 बहुत बड़े बदलाव, इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरी टीम इंडिया

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget