एक्सप्लोरर

IND vs SL: तिरुवनंतपुरम में है टीम इंडिया का धांसू रिकॉर्ड, जानिए हर फॉर्मेट में कितने मैच जीते

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे रविवार को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इस मैदान पर हर फॉर्मेट में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

India vs Sri Lanka 3rd ODI: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा वनडे 15 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों देशों के दरम्यान यह मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. टीम इंडिया इस मैदान पर दूसरी बार वनडे खेलने उतरेगी. वहीं श्रीलंका यहां पर पहली बार एकदविसीय मैच खेलेगा. भारत गुवाहाटी और कोलकाता में खेले गए मुकाबले जीतकर सीरीज में निर्णयायक बढ़त ले चुका है. ऐसे में भारत की निगाह श्रीलंका को 3-0 से सफाया करने पर होगी. जबकि मेहमान टीम जीत के साथ श्रृंखला समाप्त करना चाहेगी. इस आखिरी मुकाबले में दोनों देशों के बीच रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है. वैसे तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड हर फॉर्मेट में शानदार रहा है. आइए आपको बताते हैं भारत ने यहां हर प्रारूप में कितने मैच खेले और उनका परिणाम क्या रहा?

तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया का रिकॉर्ड

ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले वनडे मैच के रिजल्ट की बात करते हैं. वैसे तिरुवनंतपुरम के इस मैदान अब सिर्फ एक वनडे मैच खेला गया है. यह मुकाबला 1 नवंबर 2018 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया था. तब टीम इंडिया ने इस मैच में वेस्टइंडीज पर एकतरफा जीत हासिल की. भारत ने पहले बॉलिंग करते हुए कैरेबियाई टीम को 31.5 ओवर में 104 रन पर समेट दिया. उसके बाद 105 रन का टारगेट 14.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर पूरा कर लिया. वहीं अगर टी20 मैचों की बात की जाए तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 3 मुकाबले खेले हैं. इस दरम्यान भारत ने 2 मैच जीते और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया तिरुवनंतपुरम में न्युजीलैंड और साउथ अफ्रीका को हराने में सफल रही. जबकि 2019 में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में हार का सामना करना पड़ा था.  

इतिहास रचने के करीब भारत

तिरुवनंतपुरम में तीसरे वनडे में भारत के पास ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया ने किसी एक देश के खिलाफ वनडे में संयुक्त रूप से 95-95 मैच जीते हैं. अगर टीम इंडिया तीसरे वनडे में श्रीलंका को हराती है तो वह ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में पीछे छोड़ देगी. फिर भारत वनडे इतिहास में किसी एक देश के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाला देश बन जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 वनडे में से 95 मैच जीते हैं. वहीं भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 164 एकदिवसीय मैचों में से 95 मुकाबले जीते हैं. 

यह भी पढ़ें:

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने निकाली हारिस रऊफ का हवा, जानिए वनडे सीरीज में कितने रन लुटाए

IND vs SL: तीसरे वनडे में टीम इंडिया तोड़ सकती है ऑस्ट्रेलिया का खास रिकॉर्ड, यह कीर्तिमान स्थापित करने वाला भारत होगा देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Golden Boot Winner 2026: किलियन एम्बाप्पे के नाम जुड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि, लगातार दूसरी बार जीता 'गोल्डन बूट'
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: रोहित शर्मा- गौतम गंभीर के बीच बातचीत का वीडियो वायरल, आखिर किस चीज पर बीच मैच में होने लगी चर्चा
Ind Vs Eng: न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
न शतक के बाद बैट उठाया न स्टैंडिंग ओवेशन का दिया जवाब, क्या रोहित शर्मा का आखिरी वनडे था, कप्तान गिल ने दिया जवाब
Ind Vs ENG: सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'
सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल रोहित-विराट के लिए ये क्या बोल गए, कहा- '...आसान नहीं था'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget