एक्सप्लोरर

जब South Africa के 439 रनों के टारगेट के सामने ढेर हो गई थी Team India, बेकार हो गई थी रहाणे की शानदार पारी

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच में भारत को 214 रनों के बड़े अंतर से हराया था. इस मैच में टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे ने अच्छा प्रदर्शन किया था.

INDIA vs SOUTH AFRICA ODI Series: टीम इंडिया को वनडे और टेस्ट मैचों में कई बार बड़ी हार का सामना करना पड़ा है. उसे अपनी ही धरती पर कई टीमों ने शिकस्त दी है. इस फेहरिस्त में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल है. अफ्रीकी टीम ने एक वनडे मैच में भारत को 214 रनों से हराया था. टीम इंडिया के लिए अजिंक्य रहाणे ने इस मैच में शानदार पारी खेली थी. हालांकि उनकी यह पारी बेकार गई. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अक्टूबर 2015 में खेला गया था. 

साल 2015 में दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आई थी. यहां उसे 4 टेस्ट, 5 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी थी. इस दौरान 25 अक्टूबर को वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला किया. क्विंटन डिकॉक ओपनिंग करने आए. उन्होंने 87 गेंदों का सामना करते हुए 109 रनों की शानदार पारी खेली. डिकॉक ने इस पारी में 17 चौके लगाए. कप्तान एबी डिविलियर्स ने महज 61 गेंदों में 119 रन बना डाले. 

अफ्रीकी टीम के लिए फाफ डु प्लेसिस ने भी शानदार पारी खेली. उन्होंने 115 गेंदों का सामना करते हुए 133 रन बनाए. हालांकि बाद में रिटायर्ड हर्ट हुए. दक्षिण अफ्रीका ने तीन शतकों की मदद से 50 ओवरों में महज 4 विकेट खोकर 438 रन बनाए. उसने भारत को जीत के लिए 439 रनों का लक्ष्य दिया.

Virat Kohli: घर में ये खास पानी पीते हैं विराट कोहली, जानें क्या हैं इसके फायदे

पहाड़ जैसे स्कोर का सामना करने उतरे टीम इंडिया की शुरुआत ही खराब रही. ओपनर रोहित शर्मा महज 16 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विराट कोहली 7 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. शिखर धवन ने 59 गेंदों का सामना करते हुए 60 रन बनाए और कगीसो रबाडा की गेंद पर कैच थमा बैठे. भारतीय खेमे में सिर्फ एक ही बल्लेबाज था जो कि कुछ देर तक बैटिंग करता रहा. वह थे अजिंक्य रहाणे. रहाणे ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 87 रन बनाए. उनकी इस पारी में 9 चौके और 3 छक्के शामिल थे. 

Test Records: टेस्ट क्रिकेट में इन खिलाड़ियों के बल्ले से निकले हैं सबसे ज्यादा शतक, टॉप 5 में दो भारतीय

रहाणे के अलावा कोई भी बैट्समैन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका. कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 27, सुरेश रैना 12 और अक्षर पटेल 5 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह भारतीय टीम 36 ओवरों में ऑल आउट हो गई. भारत 439 रनों के स्कोर के सामने 224 रन ही बना सका. इस तरह उसे 214 रनों से हार का सामना करना पड़ा. यह सीरीज भी भारतीय टीम हार गई थी. दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीत हासिल की थी.

रत्नाकर पाण्डेय एक डायनामिक मीडिया प्रोफेशनल हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. वे खबरों को साफ, सटीक और असरदार तरीके से पेश करने में माहिर हैं. नेशनल और इंटरनेशनल मुद्दों के साथ-साथ उन्हें स्पोर्ट्स की गहरी समझ है. वे खेल से जुड़ी खबरें और एनालिसिस को आसान और दिलचस्प भाषा में लिखते हैं, जिससे पाठक सीधे जुड़ाव महसूस करते हैं.

मीडिया के अलावा रत्नाकर पाण्डेय एक सिंगर और म्यूजिक कंपोज़र भी हैं. शब्दों और संगीत दोनों पर उनकी अच्छी पकड़ है, जो उनकी सोच और क्रिएटिविटी को अलग पहचान देती है. यही वजह है कि उनकी लेखनी में जानकारी के साथ-साथ एक खास फ्लो और फील भी नजर आता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
बांग्लादेश के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
अजीत अगरकर से छिनेगा चीफ सेलेक्टर का पद! ये दिग्गज लेगा जगह
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...
शोएब अख्तर ने किया 400 टेस्ट विकेट लेने का दावा, बोले- अगर इमरान खान...

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget