एक्सप्लोरर

Virat Kohli: घर में ये खास पानी पीते हैं विराट कोहली, जानें क्या हैं इसके फायदे

Virat Kohli: विराट कोहली अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के अलावा अपने शौक के लिए भी जाने जाते हैं. वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. जिम में खूब पसीना बहाते हैं. कोहली खास तरह का पानी भी पीते हैं.

Virat Kohli Drinks Special Water: टीम इंडिया (Team India) के टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी के अलावा अपने शौक के लिए भी जाने जाते हैं. वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. जिम में खूब पसीना बहाते हैं. कोहली खास तरह का पानी भी पीते हैं, जिसे एल्कलाइन वॉटर (Alkaline Water) कहा जाता है. ये प्राकृतिक रूप से मिलने वाला बायोकार्बोनेट युक्त पानी है. कोहली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर इसका खुलासा किया था. उन्होंने सवाल-जवाब सत्र में बताया कि वे घर में एल्कलाइन पानी ही पीते हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने कई बार ब्लैक वॉटर ट्राय किया है, लेकिन मैं इसे नियमित रूप से नहीं पीता. हम घर में एल्कलाइन वॉटर ही पीते हैं. 

क्या हैं इसके फायदे

एल्कलाइन वॉटर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. इसलिए इस पानी को पीने से फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद मिलती है. इसके साथ ही सामान्य पानी में जहां पीएच स्तर 6.5 से 7.5 होता है, वही एल्कलाइन वॉटर में ये 8 से 10 के स्तर के बीच पाया जाता है. कई वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे बेहतर पानी शरीर के लिए नहीं हो सकता.

भारत में पानी की गुणवत्ता पर काम कर रहे एक विशेषज्ञ ने कहा कि इस पानी को पीने से कई फायदे होते हैं. उन्होंने बताया कि इसके नियमित सेवन से सर्कुलेटरी सिस्टम की परफॉर्मेंस बेहतर होती है. यह रक्त की गुणवत्ता को इस तरह से बदलता है कि ऑक्सीजन शरीर के आवश्यक अंगों तक पहुंचती है. इतना ही नहीं, उनका कहना है कि आगे संक्रमण से लड़ने वाले विदेशी लोगों के लिए एल्कलाइन वॉटर  बहुत फायदेमंद होता है. इसके साथ ही यह पानी रक्तचाप, मधुमेह और वजन को नियंत्रित करने के लिए वरदान के समान है. 

हाई बीपी को कंट्रोल करने के मामले में एल्कलाइन वॉटर बहुत असरदार है. यह पानी सिस्टोलिक ब्लड विस्कोसिटी को कम करने में मदद करता है. बता दें कि हाई ब्लड विस्कोसिटी हाई ब्लड प्रेशर से जुड़ी है.  इसलिए हाई बीपी की समस्या को दूर करने के लिए एल्कलाइन  वॉटर का सेवन करना अच्छा है. 

हड्डियों को बढ़ावा देने के लिए भी एल्कलाइन वॉटर फायदेमंद साबित हुआ है. यह हड्डियों को डैमेज करने वाले तत्वों को कम करने में मदद करता है. इस वजह से एल्कलाइन वॉटर का सेवन करके हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA 3rd Test: तीसरे टेस्ट में दो बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, ये होगी Playing 11, इस दिग्गज का बाहर होना तय!

IPL 2022 Auction: भारत के इन 5 युवा खिलाड़ियों पर हो सकती है पैसों की बारिश, खरीदने के लिए मचेगी तगड़ी होड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: शुरू हुई विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन की प्रक्रिया, 5 टीमों के पास 27 स्लॉट्स
LIVE: शुरू हुई विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन की प्रक्रिया, 5 टीमों के पास 27 स्लॉट्स
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget