एक्सप्लोरर

Ind vs SA 3rd Test, Day 2 : रोहित-रहाणे की शानदार पारी के दम पर भारत ने 497 पर घोषित की पारी

रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं. रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे.

भारतीय टीम ने रविवार को यहां झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 497 रनों पर घोषित कर दी. चायकाल तक भारतीय टीम ने 116.3 ओवर में नौ विकेट पर 497 रन बनाए और कप्तान विराट कोहली ने पारी घोषित करने का निर्णय लिया. मेजबान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया जबकि अजिंक्य रहाणे ने भी शतक लगाकर टीम के बड़े स्कोर में अपना योगदान दिया. दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे अधिक विकेट जॉर्ज लिंडे (4) ने लिए, कागिसो रबादा को तीन जबकि एनरिक नोर्टजे एवं डेन पीट को 1-1 विकेट मिला. लंच के बाद शर्मा ने छक्के के साथ अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा. इस सीरीज में किसी भारतीय बल्लेबाज का यह तीसरा दोहरा शतक है. सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और कप्तान विराट कोहली पहले ही दोहरा शतक जड़ चुके हैं. शर्मा ने 255 गेंदों की अपनी पारी में 28 चौके और छह छक्के जड़े. इसके साथ ही रोहित (19) कसी एक टेस्ट सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने विशाखापट्टनम में पहले टेस्ट मैच में कुल 13 छक्के लगाए थे और पाकिस्तान के वसीम अकरम के 12 छक्कों के रिकार्ड को ध्वस्त किया था. साथ ही रोहित एक सीरीज में तीन शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं. रोहित के अलावा सुनील गावस्कर ने तीन मौकों पर एक सीरीज में तीन या उससे अधिक शतक लगाए थे. दोहरा शतक जड़ने के तुरंत बाद 212 के निजी स्कोर पर कागिसो रबादा का शिकार बने. विकेटकीपर-बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (24) भी ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए, उन्हें लिंडे ने आउट किया. इसके बाद, पीट ने रविचंद्रन अश्विन (14) और लिंडे ने उमेश यादव (31) को पवेलियन की राह दिखाई. शाहबाज नदीम 1 और मोहम्मद शमी 10 बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले, मेजबान टीम ने अपने पहले दिन के स्कोर तीन विकेट पर 224 रनों से आगे खेलना शुरू किया. शर्मा और रहाणे ने तेजी से रन बनाए. इस बीच रहाणे ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक भी पूरा किया. रहाणे को 115 के निजी स्कोर पर आउट करके जॉर्ज लिंडे ने मेजबान टीम को चौथा झटका दिया. रोहित और रहाणे के बीच कुल 267 रनों की बड़ी साझेदारी हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा
एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान टीम का एलान, कप्तान का नाम चौंका देगा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget