एक्सप्लोरर

IND vs PAK: ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से प्लेइंग इलेवन में किसे मिलनी चाहिए जगह? पुजारा ने दी प्रतिक्रिया

India vs Pakistan Asia Cup 2022: चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को एक साथ प्लेइंग इलेवन में रखना मुश्किल होगा.

India vs Pakistan Asia Cup 2022: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि एशिया कप के लिए प्लेइंग एकादश में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को साथ रखना बहुत मुश्किल होगा क्योंकि टीम प्रबंधन टॉप आर्डर में बदलाव करना नहीं चाहेगा. भारत के टॉप आर्डर में केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं. पंत और कार्तिक टीम में विशेषज्ञ भूमिका निभाने के लिए जाने जाते हैं.

भारत का रविवार को एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला होगा. भारत की नजरें पाकिस्तान से पिछले वर्ष इसी स्थल पर टी 20 विश्व कप के दौरान मिली 10 विकेट की हार का बदला चुकाने पर टिकी होंगी. पंत बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनका इस्तेमाल आक्रामक भूमिका निभाने के लिए किया जाता है जबकि कार्तिक ज्यादातर फिनिशर के तौर पर जाने जाते हैं.

राहुल, रोहित, विराट, सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा का स्थान स्वत: सुरक्षित है. पुजारा का मानना है कि पंत और कार्तिक में से एक के लिए एशिया कप टीम में जगह है और वह टीम में पंत के साथ जाना चाहेंगे क्योंकि वह बल्ले से लेफ्ट-राइट संयोजन का विकल्प देते हैं.

पुजारा ने 'क्रिकइंफो टी 20: टाइम आउट' में कहा, "टीम प्रबंधन के लिए पंत और कार्तिक में से एक को चुनना एक बड़ा सिरदर्द होगा क्योंकि दोनों इस फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अब समस्या यह है कि आप किसे चाहते हैं. वह बल्लेबाज जो नंबर पांच पर बल्लेबाजी कर सके या फिर फिनिशर जो छह या सात नंबर पर खेल सके. यदि आप पांच नंबर पर किसी को चाहते हैं तो पंत बेहतर विकल्प होंगे. यदि आप बल्लेबाजी लाइन अप के साथ ऐसा फिनिशर चाहते हैं जो 10 या 20 गेंद खेले और आपको 40-50 रन दे सके तो मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक बेहतर विकल्प होंगे."

पुजारा ने कहा, "जहां तक मैं टीम प्रबंधन और टीम के आसपास की चीजों को जानता हूं मुझे लगता है कि वे पंत के साथ जाना चाहेंगे क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और टीम को लेफ्ट-राइट के रूप में संतुलन देते हैं."

कुछ क्रिकेट पंडित टॉप आर्डर में बदलाव का संकेत देते हैं जहां सूर्यकुमार को हटाकर पंत और कार्तिक दोनों को समायोजित किया जाए, पुजारा का महसूस करना है कि सूर्य को ड्राप करना बहुत नुश्किल है क्योंकि वह टी 20 में बेहद शानदार फॉर्म में हैं. पुजारा ने साथ ही कहा, "सूर्य हमारे टॉप टी 20 खिलाड़ियों में से एक हैं. यदि आपको दोनों को खेलाना है तो टॉप आर्डर के बल्लेबाजों में से एक को हटाना होगा जो असंभव है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि दोनों प्लेइंग एकादश में जगह बना सकते हैं."

यदि कार्तिक टीम में नहीं खेलते हैं तो फिनिशर की भूमिका कौन निभाएगा, पुजारा ने कहा कि हार्दिक पांड्या इस काम को भली भांति निभा सकते हैं जैसा उन्होंने आईपीएल के समय गुजरात टाइटंस के लिए किया था.

पुजारा की प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा (कप्तान),के एल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

यह भी पढ़ें : IND vs PAK: पाकिस्तान के लिए घरेलू मैदान जैसा है दुबई का स्टेडियम, रन बनाने से लेकर विकेट चटकाने में पाक खिलाड़ियों का ही है बोलबाला

Ind vs Pak: भारत-पाक मैच का लाइव ब्रॉडकास्ट देख सकेंगे 132 देशों के फैंस, जानें लाइव स्ट्रीमिंग की फुल डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget