एक्सप्लोरर

IND vs PAK Asia Cup 2025: पाकिस्तान से मैच पर BCCI का बड़ा अपडेट, सचिव देवजीत सैकिया ने सरकार की नीति पर कही ये बात, जानिए मैच होगा कि नहीं

IND vs PAK मैच को लेकर BCCI सचिव सैकिया ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि भारत सरकार की नीति के अनुसार ही टीम इंडिया पाकिस्तान से खेलेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा.

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होने जा रही है. इस बार भी भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस मैच को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, लेकिन बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने अब स्थिति साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि भारत-पाक मैच पर बीसीसीआई पूरी तरह से केंद्र सरकार की नीति का पालन करता है और इसमें बोर्ड को कोई दिक्कत नहीं है.

सैकिया ने साफ किया बोर्ड का रुख

पीटीआई वीडियो को दिए एक विशेष इंटरव्यू में सैकिया ने कहा,  “पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर बीसीसीआई का रुख बिल्कुल साफ है. हम केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन करते हैं. भारत सरकार ने एक नीति बनाई है और हमें उस नीति को मानना होगा. हमारे लिए सरकार की बनाई नीति का पालन करने में कोई दिक्कत नही है.” 

गिल की कप्तानी पर टाली बात

इंटरव्यू के दौरान जब उनसे शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट में कप्तानी दिए जाने की संभावना पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस मामले में कोई टिप्पणी करने से खुद को बचा लिया. सैकिया ने कहा कि यह अभी सही समय नहीं है. किसी भी खिलाड़ी के भविष्य को लेकर जल्दबाजी में बयान नहीं देना चाहिए.

महिला विश्व कप पर जताई उम्मीद

30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में महिला वनडे विश्व कप की शुरुआत होगी. इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भी सैकिया ने मेजबान भारतीय महिला टीम पर भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया पिछले दो साल से शानदार खेल रही है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी महिला टीम का प्रदर्शन मजबूत रहा था.

सैकिया ने बताया कि खिलाड़ी विशाखापत्तनम में लगातार अभ्यास कर रही हैं और पिछले 6-7 महीनों से तैयारी पर पूरा फोकस है.

टिकट दाम घटाकर 100 रुपये किए

महिला विश्व कप को लेकर बीसीसीआई ने एक खास कदम उठाया है. टूर्नामेंट के लिए टिकट की कीमत केवल 100 रुपये रखी गई है ताकि अधिक से अधिक दर्शक स्टेडियम पहुंचें और महिला क्रिकेट का समर्थन करें. सैकिया ने कहा कि इसका मकसद है कि महिला क्रिकेट को ज्यादा लोकप्रिय बनाया जा सके और भरे हुए स्टेडियम में खिलाड़ी खेल सकें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
क्या धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? CJP के प्रदर्शन के बीच गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे शिक्षा मंत्री
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
दिल्ली में डिंपल यादव को किया डिटेन, लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
CJP का अनशन और मार्च: आमने-सामने पुलिस-प्रदर्शनकारी, केजरीवाल से प्रियंका तक… सरकार पर ‘हल्लाबोल’
Embed widget