एक्सप्लोरर

IND Vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ किस पोजिशन पर खेलेंगे ईशान किशन? मैच से पहले ही साफ हुई तस्वीर

IND Vs PAK: ईशान किशन पाकिस्तान के खिलाफ किस पोजिशन पर बल्लेबाजी करेंगे यह साफ हो गया है.

Asia Cup 2023: एशिया कप में दो सितंबर को टीम इंडिया की टक्कर पाकिस्तान से है. पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले में भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल चोटिल होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे. बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में ईशान किशन को रखा गया है और उनका इस मुकाबले में खेलना तय है. हालांकि ईशान किशन किस पोजिशन पर खेलेंगे इस बात को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. लेकिन इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईशान किशन मिडिल ऑर्डर में ही बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे. 

ईशान किशन ने वेस्टइंडीज दौरे पर बतौर ओपनर तीनों मैचों में अर्धशतक लगाए थे. शानदार परफॉर्मेंस की बदौलत किशन टीम में जगह बचाए रखने में कामयाब रहे. बावजूद इसके टीम मैनेजमेंट टॉप ऑर्डर में बदलाव करने पर विचार नहीं कर रहा है. शुभमन गिल और रोहित शर्मा भारत के लिए ओपनिंग का जिम्मा संभालेंगे, जबकि विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे. ईशान किशन को नंबर चार या पांच पर खेलने का मौका दिया जाएगा. पाकिस्तान के अलावा नेपाल के खिलाफ भी किशन का प्लेइंग 11 में शामिल होना तय है. 

वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं किशन

टीम की ओर से मुहैया करवाए गए अपडेट के मुताबिक केएल राहुल पहले दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे. लेकिन बैकअप के तौर पर श्रीलंका भेजे गए संजू सैमसन को टीम के साथ जोड़ने की संभावना नज़र नहीं आती है. अगर राहुल एशिया कप से पूरी तरह बाहर हो जाते हैं तो संजू सैमसन को टीम के साथ जोड़ा जा सकता है. 

यह भी साफ हो गया है कि ईशान किशन टीम इंडिया के वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं. किशन को वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यों की टीम में जगह दी जाएगी. किशन जरूरत पड़ने पर बैकअप ओपनर की भूमिका भी निभा सकते हैं. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का एलान 4 या 5 सितंबर को होने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget