एक्सप्लोरर

विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट कर चुके इस खिलाड़ी ने कही ये बड़ी बात

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच 11 फरवरी, मंगलवार को खेला जाएगा. मैच से पहले कीवी तेज गेंदबाज ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार ऑउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. साउदी भारतीय कप्तान कोहली को तीनों फॉर्मेट में अब तक 9 बार आउट कर चुके हैं. उन्होंने वनडे में छह बार कोहली को आउट किया है. सीरीज हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब मंगलवार को बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच को जीतकर खुद को सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचाना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम टी-20 सीरीज में हुए क्लीन स्वीप का बदला लेना चाहेगी.

टिम साउदी ने मैच के बाद कहा, "निश्चित तौर पर विराट बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनकी कमजोरियां ज्यादा नहीं हैं. विकेट से नई गेंदों को मदद मिल रही है और सही दिशा में गेंद डालने पर सफलता मिलती है. यह सब पिच से मदद मिलने की बात है."

उन्होंने कहा, "मेरा काम विकेट लेना है. विराट महान खिलाड़ी है और वह शानदार फॉर्म में हैं. टारगेट का पीछा करते हुए तो वह शानदार हैं. मुझे नहीं पता था कि मैंने उन्हें सबसे ज्यादा बार आउट किया है." 31 वर्षीय विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक सही रिकॉर्ड नहीं रहा है. उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अब तक के सात मैचों में केवल एक बार ही 50 रन बनाए हैं.

विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट कर चुके इस खिलाड़ी ने कही ये बड़ी बात

विराट कोहली को सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले बॉलर टिम साउदी: 9 जेम्स एंडरसन, ग्रीम स्वान: 8 बार मॉर्ने मॉर्कल, रवि रामपॉल, नाथन लायन, एडम जम्प : 7 बार वनडे क्रिकेट में विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज टिम साउदी, रवि रामपॉल: 6 बार एडम जंपा, तिसारा परेरा: 5 बार

भारत तीसरे वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकता है. भारत और न्यूजीलैंड तीसरा वनडे मैच 11 फरवरी, मंगलवार को खेला जाएगा. मुकाबले से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया.  वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है.

ये भी पढ़ें:

3 साल के क्रिकेटर शाहिद से मिलने पहुंचे स्टीव वॉ, विराट भी बल्लेबाजी देखकर रह गए थे हैरान

IND Vs NZ: टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, आखिरी वनडे में खेला जाएगा ये बड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
अफगानिस्तानी क्रिकेटर से होगी इस बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी? खुद दिया जवाब
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
भारत में टीम इंडिया की मेजबानी करेगा अफगानिस्तान, BCCI या ACB, कौन उठाएगा टी20 सीरीज का खर्चा?
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget