एक्सप्लोरर

IND Vs NZ: टीम इंडिया ने बनाया खास प्लान, आखिरी वनडे में खेला जाएगा ये बड़ा दांव

इंडियन क्रिकेट टीम ने संकेत दिए हैं कि न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बावजूद पर आक्रमक क्रिकेट खेलना जारी रखेगी. तीसरे वनडे में दोनों ही टीमों में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

IND Vs NZ: न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला बे ओवल मैदान पर खेला जाना है. न्यूजीलैंड की टीम पहले दो मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है. हालांकि सीरीज गंवाने के बावजूद टीम इंडिया ने आखिरी मैच में बिना किसी दवाब के मैदान पर उतरने के संकेत दिए हैं. तीसरे वनडे में टीम इंडिया अपनी साख बचाने की कोशिश करेगी.

तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने कहा कि वनडे सीरीज में बेशक उनकी टीम हार गई है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उसने सबकुछ खो दिया है. ठाकुर के मुताबिक भारतीय टीम बे ओवल मैदान अंतिम मुकाबले में जीत का मकसद लिए पूरी तरह आजाद ख्यालों के साथ खेलेगी. ठाकुर ने कहा, "हर मैच जरूरी होता है. अंतिम मैच सिर्फ इसलिए गैरजरूरी नहीं हो जाता है कि हम इस सीरीज में 0-2 से पीछे हैं और सीरीज गंवा चुके हैं. हर इंटरनेशनल मैच की अपनी अलग अहमियत होती है. ऐसे में हम पिछड़ने के बावजूद जीत का मकसद लिए पूरी तरह आजाद ख्यालों के साथ खेलेंगे."

शार्दूल मानते हैं कि तीसरे मैच में सांत्वना भरी ही सही लेकिन जीत हासिल करने के लिए उनकी टीम को रॉस टेलर को सस्ते मे आउट करना होगा. 35 साल के टेलर इस सीरीज में दो मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं और भारतीय गेंदबाज उन्हें अब तक आउट नहीं कर सके हैं. पहले मुकाबले में टेलर ने नाबाद 109 रन बनाए थे और दूसरे मैच में 73 रनों की नाबाद पारी खेली.

IND Vs NZ: तीसरे वनडे में टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, टीम से जुड़े ये दो स्टार खिलाड़ी

ठाकुर ने कहा, "टेलर शानदार खेल रहे हैं. वह लेग साइड में तो भगवान की तरह शाट लगाते हैं. बीते दो वनडे मुकाबलों में टेलर को आउट करने के हमारे पास मौके थे लेकिन हम उन्हें भुना नहीं सके. हमारे लिए यह जरूरी है कि हम उन्हें सस्ते में पवेलियन की राह दिखाएं."

पांच मैचों की टी-20 सीरीज 0-5 से गंवाने के बाद कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
WTC पॉइंट्स टेबल में कहां पर है भारत और श्रीलंका, जानिए
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget