एक्सप्लोरर

IND vs NED: T20 फॉर्मेट में भारत-नीदरलैंड्स के बीच पहली बार होगा मुकाबला, जानें वनडे में किसका पलड़ा रहा भारी

India vs Netherlands: टी20 विश्वकप में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. ये दोनों ही टीमें पहली बार टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने होंगी.

India vs Netherlands T20 World Cup 2022: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्वकप का 23वां मुकाबला खेला जाएगा. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में हराया था. टीम इंडिया अब अपनी दूसरी जीत की उम्मीद में है. नीदरलैंड्स की बात करें उसने अपने दो मैच जीते हैं और दो में हार का सामना किया है. उसे अभी 4 मैच और खेलने हैं. यह पहली बार होगा जब नीदरलैंड्स टी20 फॉर्मेट में भारत के साथ मैच खेलेगा.

टीम इंडिया और नीदरलैंड्स के बीच बहुत ही कम मैच खेले गए हैं. ये दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में साथ खेल चुकी हैं. लेकिन यह पहली बार होगा जब दोनों ही टीमें टी20 फॉर्मेट में भिड़ेंगी. इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. विराट कोहली फॉर्म में हैं. उनके साथ-साथ सूर्यकुमार यादव भी ताबड़तोड़ बैटिंग करने में सक्षम हैं. लेकिन नीदरलैंड्स को कमजोर आंकना गलत होगा. टी20 विश्वकप 2022 में अभी तक कई मैचों में उलटफेर हो चुका है.

नीदरलैंड्स और भारत के बीच अभी तक सिर्फ दो ही मैच खेले गए हैं और इन दोनों मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. इन दोनों ही टीमों ने अपना पहला मैच फरवरी 2003 में खेला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रनों से जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले के लिए भारत ने टॉस जीता था. जबकि दूसरा मैच मार्च 2011 में खेला गया. यह मैच भारत ने 5 विकेट से जीता ता. इस मुकाबले के लिए हुए टॉस में भारत को हार का सामना करना पड़ा था.

बता दें कि टी20 विश्वकप 2022 में भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था. टीम इंडिया नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच के बाद पर्थ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले के लिए मैदान में होगी. इसके बाद भारत और बांग्लादेश के बीच 2 नवंबर को मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया अपना आखिरी ग्रुप मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी.

यह भी पढ़ें : IND vs NED: मैच के दौरान सिडनी में बारिश की आशंका, विस्तार से जानें मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
Lord's Pitch Report: IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
IND vs ENG 3rd ODI में कैसी रहेगी पिच, बल्लेबाजों और गेंदबाजों में किसे करेगी मदद? जानिए
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत
लॉर्ड्स मैदान पर सचिन तेंदुलकर का 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट कोहली, सिर्फ इतने रन की जरूरत

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget