एक्सप्लोरर

IND vs NED: मैच के दौरान सिडनी में बारिश की आशंका, विस्तार से जानें मौसम का हाल

T20 world cup 2022: टीम इंडिया टी20 विश्वकप 2022 में अपना दूसरा मैच नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलेगी. इस मुकाबले से पहले बारिश की संभावना है.

T20 world cup 2022 India vs Netherlands Weather Update: भारत टी20 विश्वकप 2022 में अपना दूसरा मैच नीदरलैंड्स के साथ सिडनी में खेलेगा. गुरुवार को खेले जाने वाले इस मैच के दौरान बारिश की संभावना है. अगर बारिश की वजह से यह मैच प्रभावित हुआ तो ओवरों में कटौती भी की जा सकती है. टीम इंडिया ने इससे पहले पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हरा दिया था. भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली थी.

क्रिकबज पर छपी एक खबर के मुताबिक मौसम विभाग ने बताया है कि भारत और नीदरलैंड्स के मैच से ठीक पहले बारिश हो सकती है. लेकिन इसके बाद बारिश रुक भी सकती है. अगर फिलहाल सिडनी के मौसम की बात करें तो भारत के समय के मुताबिक सुबह 7.30 बजे बारिश हुई है. लिहाजा टॉस से पहले या इसके बाद भी बारिश की संभावना है. इसकी वजह से मैच प्रभावित हो सकता है.

टीम इंडिया की निगाहें अब दूसरी पर जीत पर होंगी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच से स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की नाबाद 82 रनों की पारी भारत के लिए सबसे अच्छी बात थी. इसने दोहराया कि कोहली अभी भी भारी दबाव में भारत के लिए रन चेज कर सकते हैं.

उनके अलावा, हार्दिक पांड्या के हरफनमौला प्रदर्शन और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी से निश्चित रूप से भारतीय टीम का थिंक-टैंक खुश होगा. लेकिन एक चीज जिसे भारत नीदरलैंड के खिलाफ सुधारना चाह रहा होगा, वह यह होगा कि कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल बेहतर प्रदर्शन करें, क्योंकि बास डी लीडे, पॉल वैन मीकेरेन और फ्रेड क्लासेन में डच तेज गेंदबाज सिडनी में सलामी जोड़ी की कड़ी परीक्षा लेंगे.

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी।.

नीदरलैंड्स टीम : स्कॉट एडवर्डस (कप्तान और विकेटकीपर), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीड, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफन मायबर्ग, तेजा निदामनुरु, मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल और विक्रमजीत सिंह.

यह भी पढ़ें : T20 World Cup: अश्विन ने विराट कोहली की बैटिंग पर दी दिलचस्प प्रतिक्रिया, बोले- 'लगा जैसे उनमें कोई आत्मा घुस गई है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
ट्रेड की अफवाहों के बीच MI का हार्दिक पांड्या के लिए रहस्यमयी पोस्ट
WTC Final: श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का समीकरण?
श्रीलंका को रौंदा, अब कैसा है टीम इंडिया के WTC फाइनल का समीकरण?
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
ICC ने जारी की ताजा रैंकिंग, टेस्ट को मिला नया नंबर-1 बल्लेबाज
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget