एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: बल्लेबाजों पर जमकर बरसे पूर्व इंग्लिश कप्तान, इंडिया को बताया फेवरेट

IND Vs ENG: टेस्ट मैचों में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक पर है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बल्लेबाजों की आलोचना की है. माइकल वॉन ने बताया है कि क्यों इंडिया टेस्ट सीरीज में फेवरेट है.

IND Vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने है. लेकिन रूट की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टीम पूर्व कप्तान माइकल वॉन के निशाने पर है. वॉन का कहना है कि इंग्लैंड की टीम में फिलहाल भारत को चुनौती देने की काबिलियत नहीं है. माइकल वॉन का कहना है कि इंग्लैंड के लिए भारत को हरा पाना बेहद मुश्किल होगा.

दरअसल, पिछली दो सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा है. इंग्लैंड को इंडिया में 1-3 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. वॉन ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी को कमजोर बताया है. उन्होंने कहा, ''इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम कमजोर है. जोस बटलर, बेन स्टोक्स और क्रिस वोक्स वापस आएं तो टीम में सुधार हो सकता है.''

वॉन ने आगे कहा, ''इस बल्लेबाजी क्रम को बदले बिना और यह समझे बिना कि अच्छे गेंदबाजों के सामने बड़ा स्कोर कैसे खड़ा करना है, मुझे नहीं लगता कि यह टिक सकेंगे. इस बल्लेबाजी क्रम के साथ भारत को हराना कठिन होगा. मैं इसे तब तक नहीं समझ सकता जब तक इंग्लैंड एक या दो परिवर्तन ना करे."

इंग्लैंड को लेने होंगे कड़े फैसले

वॉन ने साथ ही कहा कि इस साल के अंत में इंग्लैंड के लिए ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना भी मुश्किल होगा. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस साल के अंत में एशेज सीरीज खेली जानी है.

वॉन ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज को देखते हुए कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं चाहता हूं कि डेविड मलान नंबर-3 पर खेलें. हालांकि वह इतने मशहूर नहीं है लेकिन अगर वह स्कोर करने लगे तो बड़ा फायदा पहुंचा सकते हैं. उनके पास अनुभव भी है और वह पिछली बार ऑस्ट्रेलिया में खेले थे."

वॉन ने इसके अलावा ओपनिंग में भी बदलाव की मांग की है. वॉन का मानना है कि सिब्ले को काफी मौके दिए जा चुके हैं और उनमें टेस्ट ओपनर की काबिलियत नहीं है. वॉन ने सिब्ले के स्थान पर जैक क्राउली से ओपनिंग करवाने की मांग की है.

काइल जेमीसन के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों बेहद ही खास है यह खिलाड़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget