एक्सप्लोरर

काइल जेमीसन के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर, बताया क्यों बेहद ही खास है यह खिलाड़ी

काइल जेमीसन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अपनी ऑलराउंडर परफॉर्मेंस के बाद से चर्चा का विषय बने हुए हैं. सचिन तेंदुलकर ने जेमीसन की जमकर तारीफ की है और बताया है कि क्यों वो बेहद ही खास खिलाड़ी हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान काइल जेमीसन के रूप में क्रिकेट जगत को नया सितारा मिला है. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी काइल जेमीसन के मुरीद हो गए हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में काइल जेमीसन के प्रदर्शन को देखते हुए सचिन तेंदुलकर ने उनकी जमकर तारीफ की है. सचिन का मानना है कि काइल जेमीसन में वर्ल्ड क्रिकेट का बेहतरीन ऑलराउंडर बनने की क्षमता है.

न्यूजीलैंड को डब्ल्यूटीसी चैम्पियन बनाने में जेमीसन का योगदान अहम रहा. उन्होंने मैच में 44 ओवर की गेंदबाती में 61 रन देकर सात विकेट लिये. इससे साथ ही पहली पारी में उन्होंने 21 रन भी बनाये. सचिन तेंदुलकर ने कहा, ''काइल जेमीसन एक शानदार ऑलराउंडर हैं. वह आगे चल कर विश्व क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक बनेंगे.''

जेमीसन की बल्लेबाजी से भी प्रभावित हैं सचिन तेंदुलकर

वर्ल्ड टेस्ट फाइनल से पहले ही सचिन तेंदुलकर जेमीसन की प्रतिभा से प्रभावित हो चुके थे. पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कहा, ''जब मैंने काइल जेमीसन को न्यूजीलैंड में पिछली बार देखा था तब उन्होंने मुझे प्रभावित किया था.''

तेंदुलकर ने इसके बाद जेमीसन की गेंदबाजी के इंग्लैंड में और ज्यादा खतरनाक होने की वजह को भी बयां किया. सचिन ने कहा, ''अगर आप उनकी गेंदबाजी को देखें तो वह काफी लंबे कद के हैं और स्विंग से ज्यादा वह गेंद की सीम का इस्तेमाल करना पसंद करते है. वह टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट और नील वैगनर की तुलना में अलग गेंदबाज हैं.''

तेंदुलकर को जेमीसन द्वारा कद का इस्तेमाल कर बड़ा शॉट खेलने का तरीका भी पसंद आया. उन्होंने कहा, ''विलियमसन के साथ जेमीसन की पार्टनरशिप न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण थी. उन्होंने पहली गेंद से आक्रमण करना चुना और अपने कद का बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया. एक लंबे बल्लेबाज के लिए फ्रंट-फुट पर आकर खेलना शानदार है.''

Shooting World Cup: गोल्ड हासिल करने से चूका भारत, मनु-सौरव की जोड़ी को मिला सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
Fact Check: क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
क्या स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय हैं देवदत्त पडिक्कल? 
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा
केएल राहुल की इंजरी पर टीम इंडिया के कोच ने दिया अपडेट, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget