एक्सप्लोरर

IND vs ENG: टीम इंडिया को अगर बचानी है सीरीज तो चौथे टी20 में इन चीज़ों का रखना होगा ख्याल

IND vs ENG 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती होगी.

India vs England 4th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज शाम सात बजे से मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया पांच मैचों की इस सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे चल रही है. ऐसे में सीरीज़ में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा. अगर विराट सेना को सीरीज बचानी है तो उसे चौथे टी20 में हर विभाग में दमदार प्रदर्शन करना होगा.

टीम इंडिया को चौथे टी20 में इन चीज़ों का रखना होगा ख्याल

1- प्लेइंग इलेवन का सही चुनाव

पांच मैचों की इस टी20 सीरीज के पहले तीन मुकाबलों में विराट कोहली ने सभी मैचों में प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया है. कप्तान कोहली अभी तक संतुलित टीम बनाने में फेल रहे हैं. ऐसे में अगर टीम इंडिया को चौथे टी20 में जीत दर्ज करनी है तो कप्तान कोहली को सही प्लेइंग इलेवन का चुनाव करना होगा. दूसरे और तीसरे टी20 में कप्तान विराट कोहली ने सिर्फ पांच गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरने का फैसला किया, जो अब तक गलत साबित हुआ है. ऐसे में इस मुकाबले में कोहली राहुल तेवतिया या अक्षर पटेल को मौका देकर गेंदबाजी विभाग में संतुलन डाल सकते हैं.

2- फील्डिंग में सुधार

तीसरे टी20 में भारत की हार का सबसे बड़ा कारण उसकी खराब फील्डिंग रही थी. कई हार को कप्तान विराट कोहली खराब फील्डिंग की वजह से अपने खिलाड़ियों पर चिल्लाते हुए भी नज़र आए थे. जबकि तीसरे टी20 में कप्तान विराट कोहली ने भी जोस बटलर का आसान सा कैच टपका दिया था. वहीं युजवेंद्र चहल ने जॉनी बेयरस्टो को जीवनदान दिया था. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर ने एक बेहद आसान सा रन आउट का मौका गवां दिया था, जिसके बाद कोहली ने अपना आपा भी खो दिया था. इस सीरीज के अब तक तीनों मैचों में टीम इंडिया की फील्डिंग काफी औसत रही है. कई पूर्व खिलाड़ियों का तो यहां तक कहना है कि टीम इंडिया फील्डिंग को गंभीरता से नहीं ले रही है. ऐसे में अगर विराट सेना को सीरीज बचानी है तो चौथे टी20 में इस विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

3- 'पावरप्ले' का सही इस्तेमाल

इस सीरीज में अब तक टीम इंडिया पावरप्ले का फायदा उठाने में नाकाम रही है, जो टीम इंडिया की हार का मुख्य कारण भी रहा है. पहले टी20 में भारत ने शुरुआती छह ओवर में सिर्फ 22 रन बनाए थे, जो उसका पावरप्ले में दूसरा न्यूनतम स्कोर है. वहीं तीसरे टी20 में टीम इंडिया पावरप्ले में 24 रन ही बना सकी थी. अगर भारत को सीरीज में वापसी करनी है तो उसे शुरुआती छह ओवर का फायदा उठाना होगा.

4- ओपनर्स को करना होगा अच्छा प्रदर्शन

इस सीरीज के अब तक के तीनों मुकाबलो में भारतीय ओपनर्स का प्रदर्शन काफी निराशजनर रहा है. पहले मैच में शिखर धवन और केएल राहुल फ्लॉप रहे थे, तो तीसरे टी20 में राहुल और रोहित फ्लॉप रहे. इससे टीम दबाव में आ गई और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज़ खुलकर अपने शॉट्स नहीं खेल सके. अगर भारत को चौथे टी20 में जीत दर्ज करनी है तो ओपनर्स को अच्छी और तेज शुरुआत देनी होगी.

यह भी पढ़ें- 

Ritika Phogat Suicide: कुश्ती के फाइनल में मिली हार तो गीता-बबीता फोगाट की बहन रितिका ने कर ली खुदकुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
दूसरे टेस्ट में सिर्फ एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया, जानें कौन होगा बाहर?
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget