एक्सप्लोरर

India vs England: 36 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में दी मात

इंग्लैंड ने इससे पहले चेन्नई के मैदान पर भारत को 1985 में हराया था. अब 36 साल बाद एक बार फिर इंग्लैंड ने टीम इंडिया को चेपॉक में मात दी है.

IND vs ENG 1st Test: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 227 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है. वहीं टीम इंडिया को इस मैदान पर पिछले 22 सालों में पहली बार हार का सामना करना पड़ा है.

दूसरी पारी में इंग्लैंड ने भारत के सामने 420 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में भारतीय टीम 192 रनों पर ऑल आउट हो गई. इंग्लैंड के लिए जैक लीच ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए. वहीं तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को तीन सफलता मिलीं.

पहली पारी में इंग्लैंड ने 578 रन बनाने के बाद भारत को उसकी पहली पारी में 337 रनों पर समेट दिया था. पहली पारी में 241 रनों की विशाल बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लिश टीम दूसरी पारी में सिर्फ 178 रनों पर ढ़ेर हो गई थी. इस तरह इंग्लैंड ने भारत को 420 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में इंग्लैंड के जैक लीच और जेम्स एंडरसन के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गई.

36 साल बाद इंग्लैंड ने भारत को चेन्नई में हराया

इंग्लैंड ने इससे पहले चेन्नई के मैदान पर भारत को 1985 में हराया था. उसके बाद से चेपॉक में दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट खेले गए थे, लेकिन हर बार बाज़ी टीम इंडिया ने मारी थी. आखिरी बार भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर 2016 में आमने-सामने आए थे. उस मैच को टीम इंडिया ने पारी और 75 रन से जीता था.

22 साल बाद चेन्नई में हारा भारत

चेन्नई में टीम इंडिया की पिछले 22 सालों में यह पहली हार है. इससे पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत को 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. उसके बाद इंडिया इस मैदान पर एक भी टेस्ट नहीं हारा था.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG 1st Test: 22 साल बाद चेन्नई में हारा भारत, इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
भरत तिवारी एनकाउंटर: STF जवान गिरफ्तार, हथियार डालने के बाद भी गोली चलाने का आरोप
Embed widget