एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: तीसरे टेस्ट में भारत के लिए वापसी का रास्ता बंद, इंग्लैंड हासिल कर चुका है भारी बढ़त

IND Vs ENG 3rd Test: जो रूट ने भारत के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़ा है. रूट के शतक की बदौलत इंग्लैंड के पास इतनी बड़ी बढ़त हासिल हुई है कि भारत के लिए वापसी का रास्ता नहीं बचा है.

India Vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम का पलड़ा बेहद मजबूत हो गया है. इंग्लैंड पहली पारी में 345 रन की बढ़त हासिल कर चुका है. अब टीम इंडिया के लिए मैच में वापसी करना लगभग नामुमकिन नज़र आ रहा है.

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 423 रन बना लिए हैं. ओवरटोन 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन और ओली रॉबिंसन खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं. इससे पहले रूट ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 121 रन की पारी खेली. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला.

इंग्लैंड ने मैच के दूसरे दिन बिना नुकसान के 120 रन से आगे खेलना शुरू किया और हसीब हमीद ने 130 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 60 रन और रोरी बर्न्‍स ने 125 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 52 रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई. लेकिन दोनों बल्लेबाज आज केवल कुल 15 रन जोड़ सके और शमी ने बर्न्‍स को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई. बर्न्‍स 153 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद हमीद ने मलान के साथ पारी आगे बढ़ाई लेकिन जडेजा ने हमीद को बोल्ड कर इस साझेदारी को ज्यादा देर पैर पसारने का मौका नहीं दिया. हमीद 195 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए.

मलान ने की सफल वापसी

लंच ब्रेक के बाद मलान और रूट ने जिम्मा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की. सिराज ने हालांकि, मलान को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. मलान ने 128 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाए.

फिर जॉनी बेयरस्टो ने रूट का बखूबी साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े. हालांकि, शमी ने बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. बेयरस्टो ने 43 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे 29 रन बनाए. नए बल्लेबाज के रूप में उतरे जोस बटलर (7) को शमी ने आउट किया.

भारतीय गेंदबाजों ने फिर भारत की वापसी कराई लेकिन दूसरे छोर से रूट अपनी पारी को आगे बढ़ाते रहे. लेकिन बुमराह ने रूट को बोल्ड कर इंग्लिश टीम को सबसे बड़ा झटका दिया. रूट ने 165 गेंदों पर 121 रन की पारी में 14 चौके लगाए.

रूट के आउट होने के तुरंत बाद जडेजा ने मोइन अली (8) को आउट कर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया. सिराज ने फिर स्टंप्स होने के कुछ देर पहले सैम करेन को आउट किया जिन्होंने 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए.

IND vs ENG 3rd Test: जो रूट ने जड़ा शतक, इंग्लैंड ने हासिल की विशाल बढ़त, जानिए कैसा रहा दूसरा दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
140 किलो के खिलाड़ी ने डाइव लगाकर पकड़ा कैच, होश उड़ा देगा वीडियो
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट
Watch: जश्न मनाना पड़ा भारी, टनल में गिरा खिलाड़ी; लगी गंभीर चोट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget