एक्सप्लोरर

IND vs ENG 3rd Test: जो रूट ने जड़ा शतक, इंग्लैंड ने हासिल की विशाल बढ़त, जानिए कैसा रहा दूसरा दिन

England vs India 3rd Test: लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट का दूसरा दिन भी इंग्लैंड के नाम रहा. इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 345 रनों की विशाल बढ़त हासिल कर ली है.

India vs England 3rd Test: कप्तान जो रूट (121 रन) और डेविड मलान (70 रन) की शानदार पारियों की मदद से इंग्लैंड ने हेंडिग्ले के लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 423 रन बनाकर 345 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. स्टंप्स के समय क्रेग ओवरटन 31 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 24 रन और ओली रॉबिन्सन खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और रविंद्र जडेजा को दो-दो विकेट और जसप्रीत बुमराह को एक विकेट मिला. 

इससे पहले इंग्लैंड ने आज सुबह बिना किसी नुकसान के 120 रन से आगे खेलना शुरू किया और हसीब हमीद ने 130 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 60 रन और रोरी बर्न्‍स ने 125 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 52 रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई. लेकिन दोनों बल्लेबाज आज सिर्फ कुल 15 रन जोड़ सके और शमी ने बर्न्‍स को बोल्ड आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. बर्न्‍स 153 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए. 

इसके बाद हमीद ने मलान के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन जडेजा ने हमीद को बोल्ड कर इस साझेदारी को ज्यादा देर पैर पसारने का मौका नहीं दिया. हमीद 195 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 68 रन बनाकर आउट हुए. 

लंच ब्रेक के बाद मलान और रूट ने जिम्मा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 139 रनों की साझेदारी की. हालांकि, सिराज ने मलान को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया. मलान ने 128 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाए. 

इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने रूट का बखूबी साथ दिया और चौथे विकेट के लिए 52 रन जोड़े. हालांकि, शमी ने बेयरस्टो को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. बेयरस्टो ने 43 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के के सहारे 29 रन बनाए. फिर नए बल्लेबाज के रूप में उतरे जोस बटलर (7) को शमी ने आउट किया. 

भारतीय गेंदबाजों ने फिर भारत की वापसी कराई, लेकिन दूसरे छोर से रूट अपनी पारी को आगे बढ़ाते रहे. बुमराह ने रूट को बोल्ड कर इंग्लिश टीम को सबसे बड़ा झटका दिया. रूट ने 165 गेंदों पर 121 रन की पारी में 14 चौके लगाए. 

रूट के आउट होने के तुरंत बाद जडेजा ने मोइन अली (8) को आउट कर इंग्लैंड को सातवां झटका दिया. सिराज ने फिर स्टंप्स होने के कुछ देर पहले सैम करेन को आउट किया जिन्होंने 30 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी वर्तमान की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट इलेवन, 5 भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
BCCI को नहीं मिल रहा टाइटल स्पॉन्सर, होश उड़ाने वाली है वजह
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget