एक्सप्लोरर

IND vs ENG 5th T20: लगातार छठी सीरीज जीतना चाहेगी टीम इंडिया, जानें दोनों टीमों की संभावित Playing XI

भारत और इंग्लैंड के बीच आज टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है.

India vs England 5th T20: भारत और इंग्लैंड के बीच आज मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 सीरीज का अंतिम और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया जहां लगातार छठी टी20 सीरीज जीतना चाहेगी. वहीं इंग्लैंड की नजरें लगातार तीसरी टी20 सीरीज जीतने पर रहेंगी.

फरवरी 2019 से टी20 सीरीज हारा नहीं है भारत

टीम इंडिया को टी20 सीरीज में पिछली हार फरवरी 2019 में मिली थी. जब ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी थी. ऑस्ट्रेलिया ने तब दो मैचों की टी20 सीरीज में इंडिया को क्लीन स्वीप किया था. इसके बाद से इंडिया ने वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, एक बार फिर वेस्टइंडीज, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को टी20 सीरीज में मात दी है. वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी.

इंडिया-इंग्लैंड के हेड-टू-हेड आंकड़े

टी20 इंटरनेशनल में इंडिया और इंग्लैंड के बीच हेड-टू-हेड की बात करें तो दोनों टीमें इस फॉर्मेट में अब तक 18 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. इसमें 9 मैच इंग्लैंड ने जीते हैं, तो 9 ही मैचों में टीम इंडिया को जीत मिली है. वहीं भारतीय सरज़ीमन पर इंग्लैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों ही टीमों पांच-पांच मुकाबलों में जीत मिली है.

धीमी पिच पर खेला जा सकता है फाइनल मुकाबला

रिपोर्ट की मानें तो सीरीज का फाइनल मुकाबला धामी विकेट पर खेला जा सकता है. दरअसल, इस सीरीज के पहले और तीसरे मुकाबले में पिच से तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही थी, जिससे इंग्लैंड के तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज़ों पर हावी हो गए थे. लेकिन चौथे मुकाबले में पिच काफी स्लो थी, जिससे तेज गेंदबाजों को ज्यादा बाउंस नहीं मिल रहा था. पांचवें टी20 में भी पिच स्पिनर्स के लिए मुफीद हो सकती है.

एक बदलाव कर सकती है टीम इंडिया

चौथे टी20 में शानदार जीत के बावजूद पांचवें मुकाबले में कप्तान विराट कोहली एक बदलाव के साथ अंग्रेजों का सामना कर सकते हैं. लेफ्ट आर्म ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर की जगह आईपीएल 2020 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले राहुल तेवतिया को इस मैच में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अगर कोहली फाइनल में तेवतिया को चांस नहीं देते हैं तो सुंदर की जगह युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल/ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, राहुल तेवतिया/वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चहर, भुवनेश्वर कुमार और शार्दुल ठाकुर.

मोईन अली को मौका दे सकती है इंग्लिश टीम

इंग्लैंड की टीम इस सीरीज में अब तक सिर्फ एक स्पिनर के साथ ही खेली है. हालांकि, फाइनल मुकाबले में वो मोईन अली को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. मोईन को सैम कर्रन की जगह मौका मिल सकता है. सैम ने इस सीरीज में अब तक औसत प्रदर्शन किया है.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर (विकेटकीपर), जेसन रॉय, डेविड मलान/सैम बिलिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, सैम कर्रन/मोईन अली, आदिल रशीद, क्रिस जॉर्डन, मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर.

यह भी पढ़ें- 

World Sparrow Day 2021: क्रिकेट से भी जुड़ा है गौरैया का इतिहास, पढ़ें दिलचस्प किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget