एक्सप्लोरर

IND vs ENG 2nd ODI: सीरीज जीतने पर रहेंगी टीम इंडिया की नज़रें, सूर्यकुमार कर सकते हैं डेब्यू

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल दोपहर 01:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में सूर्यकुमार यादव को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

India vs England 2nd ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कल दोपहर 01:30 बजे से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट सेना की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज जीतने पर रहेंगी. वहीं इंग्लैंड टीम इस मुकाबले में पहले वनडे में मिली हार का बदला लेना चाहेगी.

श्रेयस अय्यर कंधे की हड्डी खिसकने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में फोकस सूर्यकुमार यादव और वनडे क्रिकेट में उनके डेब्यू पर है. सूर्यकुमार ने टी20 क्रिकेट में शानदार डेब्यू करके अपना दावा पुख्ता किया है. कोरोना महामारी से पहले श्रेयस भारतीय वनडे टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक थे. लेकिन भारत की ‘बेंच स्ट्रेंथ’ इतनी मजबूत है कि अब डेब्यू करने जा रहा खिलाड़ी भी विश्व चैम्पियन टीम के लिये खतरनाक लग रहा है.

दूसरे वनडे में कप्तान विराट कोहली समेत टीम प्रबंधन के सामने प्लेइंग इलेवन के चयन की दुविधा होगी. श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद जहां सूर्यकुमार यादव के डेब्यू करने की उम्मीद है. वहीं ऋषभ पंत भी टीम में वापसी करने के दावेदार हैं. पंत की मौजूदा फॉर्म भी शानदार है. ऐसे में पंत भी अय्यर की जगह ले सकते हैं.

रोहित शर्मा को भी पहले वनडे में कोहनी में चोट लगी थी, लेकिन उनके फिट होने की उम्मीद है. रोहित को ब्रेक देने पर शुभमन गिल दूसरे मैच में धवन के साथ पारी का आगाज कर सकते हैं. ऐसे में राहुल मध्यक्रम में उतरेंगे. वैसे सूत्रों के अनुसार रोहित की चोट गंभीर नहीं है और वह खेलने को बेताब हैं.

अगर अय्यर की जगह ऋषभ पंत को मौका मिलता है तो वह टीम में बतौर बल्लेबाज़ खेलेंगे और केएल राहुल की विकेटकीपिंग करेंगे. चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहले मैच में नौ ओवर में 68 रन दिये, जिनकी जगह लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को उतारा जा सकता है. वहीं भुवनेश्वर कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर की तेज तिकड़ी ने दस में से नौ विकेट लिये और वे इस लय को कायम रखना चाहेंगे.

पहले वनडे में भारत की जीत के बाद कोहली ने कहा था, "यह हमारी सबसे अच्छी जीत में से है. वनडे में इतने अच्छे मैच हमने हाल ही में नहीं खेले हैं. मुझे बहुत गर्व हो रहा है."

वहीं इंग्लिश टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज में बने रहने पर रहेंगी. कप्तान इयोन मोर्गन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को पहले मैच में लगी चोट ने इंग्लैंड की परेशानियां बढा दी हैं. जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने पहले वनडे में अच्छा प्रदर्शन किया था. ऐसे में एक बार फिर इन दोनों से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेट कीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और शार्दुल ठाकुर.

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, सैम कर्रन, टॉम कर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, मैट पार्किंसन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, मार्क वुड और जैक बॉल.

यह भी पढ़ें-

IPL 2021: जानें दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, टीम और जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
JioHotstar, SonyLiv और Fancode नहीं; यहां फ्री में देखें IND vs NZ का पहला वनडे 
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
गोलकीपर से टक्कर, फुटबॉलर की मौत; दहल गया खेल जगत
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 
स्टार गेंदबाज हुआ फिट, NZ वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ी राहत 

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget