एक्सप्लोरर

India vs England, 1st Test: जो रूट ने बताया- चेन्नई में भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ क्या होगा उनका प्लान

जो रूट ने कहा, "मैं भारत के खिलाफ सिर्फ स्वीप शॉट पर ज्यादा निर्भर नहीं हो सकता हूं. यहां पर इस तरह के शॉट खेलना ज्यादा खतरनाक होगा. मैंने यहां रन बनाने के लिए कई तरीके निकाले हैं."

India vs England, 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई में कल यानी शुक्रवार से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में भारत तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकता है. ऐसे में इंग्लिश बल्लेबाज़ों के लिए यहां भारतीय स्पिनर्स एक बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं. हालांकि, इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारतीय स्पिनर्स का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

रूट ने पहले टेस्ट से पूर्व कहा, "मेरे लिए स्वीप शॉट एक आकर्षक शॉट है. इससे रन बनते हैं. लेकिन मुझे लगता है कि श्रीलंका में पिच और कंडीशंस अलग थीं. वहां पर रन बनाने के कम विकल्प थे. लेकिन भारत में वैसा नहीं होगा."

उन्होंने कहा कि वह भारत के खिलाफ स्वीप शॉट पर ज्यादा निर्भर नहीं हो सकते. उन्होंने कहा, "यहां (चेन्नई) थोड़ा बाउंस होगा और गेंद ज्यादा टर्न भी नहीं होगी, इसलिए यहां पर इस तरह के शॉट खेलना ज्यादा खतरनाक होगा. मैंने रन बनाने के कई तरीके इजात किए हैं. मुझे लगता है कि यह बल्लेबाजी का एक हिस्सा है. रन बनाने के लिए हम अपनी रणनीतियों को लागू करने की कोशिश करते हैं. लेकिन यह बहुत बड़ी चुनौती होगी. मैंने रन बनाने के लिए कई तरीके निकाले हैं."

रूट ने कहा कि वह पारी को गेंद दर गेंद आगे बढ़ाएंगे न कि किसी पूर्व-योजना के साथ. उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने कम उम्र से ही स्वीप शॉट खेलना सीखा है. रूट ने कहा, "मुझे शारीरिक रूप से विकसित होने और विकसित होने में लंबा समय लगा. इसलिए मुझे विशेष रूप से स्पिनरों के खिलाफ गेंद को स्क्वायर से निकालने का एक तरीका खोजना पड़ा. स्वीप शॉट ऐसा शॉट था, जिसे मैं वास्तव में सबसे ज्यादा शक्ति के साथ खेल सकता था."

भारत के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे रूट

भारत के खिलाफ चेन्नई में कल जो रूट अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे. उनसे पहले 14 खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए 100 या उससे ज्यादा टेस्ट खेल चुके हैं. इस लिस्ट में पहले नंबर पर पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज़ एलिस्टर कुक का नाम है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 161 टेस्ट खेले हैं. वहीं महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 157 टेस्ट के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. मौजूदा क्रिकेटरों में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. वह अब तक इंग्लैंड के लिए 144 टेस्ट खेल चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 

IND vs ENG: पूर्व दिग्गज ने पहले टेस्ट से पहले इंग्लैंड को दिया जीत का मंत्र, जानिए क्या कहा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND vs ZIM Live Streaming: बदल गया मैच देखने का समय और प्लेटफॉर्म, जानिए टीवी और मोबाइल पर कहां देखें लाइव
IND VS ZIM: '...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
'...हार से डरना चाहिए', ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ पहले T20I से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान
IND vs ZIM 1st T20 Playing 11: मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित प्लेइंग-XI
मिडिल आर्डर और ऑलराउंडर्स बनीं समस्या, वैभव सूर्यवंशी की होगी वापसी? देखें भारत की संभावित Playing XI
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी
3 भारतीय खिलाड़ी जो IND vs ZIM T20 सीरीज में कर सकते हैं डेब्यू, एक 150 kmph की रफ्तार से करता है गेंदबाजी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget