एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए चहल को नहीं मिली जगह, हरभजन ने जाहिर की नाराजगी

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 22 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. युजवेंद्र चहल को इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है.

Yuzvendra Chahal India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से वनडे सीरीज खेली जाएगी. स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया. वे इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चहल का सिलेक्शन न होने को लेकर प्रतिक्रिया दी है. हरभजन का मानना है कि चहल को उनकी स्किल की हिसाब से वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. 

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक हरभजन ने चहल को लेकर कहा, ''युजवेंद्र चहल को टीम में होना चाहिए था. उन्हें मौका नहीं दिया गया. यह मेरी समझ के बाहर है. अगर सिर्फ स्किल की बात करें तो उन्हें जरूर टीम में जगह देनी चाहिए थी, क्यों कि बहुत सारे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. टीम इंडिया को जीत की आदत को बरकरार रखना होगा. उन्होंने एशिया कप से इसकी शुरुआत कर दी है. उनके पास ऑस्ट्रेलिया को हराने की क्षमता है. मुझे लगता है कि शुरुआती दो मैचों के लिए टीम कमजोर है. लेकिन मुझे भरोसा है कि जीत सकते हैं.''

गौरतलब है कि चहल भारत की वनडे टीम से जनवरी 2022 से बाहर हैं. उन्होंने आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. वहीं आखिरी टी20 मैच अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. चहल ने अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 121 विकेट लिए हैं. वे 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 96 विकेट ले चुके हैं.

बता दें कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैचों के लिए कई खिलाड़ियों को आराम दिया है. इसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को शामिल नहीं किया गया है. वहीं तीसरे वनडे में इन खिलाड़ियों की वापसी होगी. युजवेंद्र चहल इस सीरीज के साथ-साथ एशिया कप 2023 से भी बाहर थे. वे वनडे विश्व कप 2023 में भी नहीं खेलेंगे.

यह भी पढ़ें : World Cup 2023: गिलक्रिस्ट ने विश्व कप को लेकर की भविष्यवाणी, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों के बताए नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
LIVE: भारत का पहला विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल हुए रन आउट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget