एक्सप्लोरर

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में दिखेगा Bazball, ट्रेविस हेड ने भरी हुंकार, स्पिनर्स पर करेंगे हमला

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा है कि वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बैजबॉल क्रिकेट खेलेंगे. उनका इरादा स्पिनर्स पर अटैक करना है.

Travis Head On India vs Australia Test Series: ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा है कि वह भारत दौरे पर टेस्ट सीरीज में बैजबॉल क्रिकेट खेलेंगे. उन्होंने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर इंग्लैंड से प्रेरणा ली है. भारत दौरे पर उनका इरादा स्पिनर्स को डोमिनेट करने का होगा. ट्रेविस हेड आक्रामक बल्लेबाजी करने में भरोसा रखते हैं. साल 2022 में उन्होंने टेस्ट में शानदार बैटिंग की. अब उन्होंने टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय स्पिनर्स को टारगेट करने का इरादा बनाया है.
 
9 फरवरी से शुरू होगी सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 9 फरवरी से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी. पहला मुकाबला नागपुर में खेला जाएगा. कंगारू टीम एक फरवरी को भारत पहुंच रही है. शुरुआत के कुछ दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम बेंगलुरु में रुकेगी जहां उनका ट्रेनिंग कैंप होगा. उसके बाद टीम नागपुर रवाना हो जाएगी. व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ टूर मैच खेलने से मना कर दिया है. कंगारू टीम भारत दौरे पर सिर्फ एक हफ्ता पहले आएगी. 

इंग्लैंड से मिली प्रेरणा

साल 2022 के आखिरी में इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने गई. इस दौरान इंग्लैंड ने आक्रामक खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को उसी की धरती पर 3-0 से हराया. पाकिस्तान में इंग्लैंड के प्रदर्शन से ट्रेविस हेड प्रभावित हुए. उन्होंने भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बैजबॉल क्रिकेट खेलने की बात कही. भारत रवाना होने से पहले उन्होंने सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड से बात करते हुए कहा, इंग्लैंड ने पाकिस्तान में जिस तरह से खेला, उसे देखते हुए मैंने शायद पीछे मुड़कर देखा और पाया कि मैं उन सीरीज में उतना सकारात्मक नहीं था. जितना में श्रृंखला में स्पिन के खिलाफ होना चाहता हूं. 

ट्रेविस हेड ने बातचीत के दौरान कहा, मुझे लगता है कि जिस तरह से मैंने इस पूरी सीरीज में खेला मुझे पता है कि यह ऑस्ट्रेलिया में पूरी तह से अलग है. लेकिन मैं जितना अधिक सकारात्मक हूं मैं अपने फुटर्वक के साथ उतना ही अच्छा हूं. मैं डिफेंस करने में बेहतर हूं. इस ग्रीष्कालीन सत्र में मैंने देखा है जब तेज गेंदों का पीछा करता हूं तो मेरा फ्रंट फुट डिफेंस संभवत: सबसे अच्छा होता है. मुझे सकारात्मक मानसिकता के साथ भारत जाना है रक्षात्मक नहीं. 

यह भी पढ़ें:

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
मुंबई में विराट-अनुष्का का नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत इतने करोड़
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
हार्दिक के बदले दुबे, ब्रेविस और 10 करोड़, CSK-MI ट्रेड की अफवाहों पर बोले आकाश चोपड़ा
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
टी दिलीप की छुट्टी, टीम इंडिया को मिलेगा नया फील्डिंग कोच; रिपोर्ट
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका
जडेजा-सिराज समेत ये 5 खिलाड़ी एक फॉर्मेट के होकर रह गए, गंभीर नहीं दे रहे मौका

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget