एक्सप्लोरर

India vs Australia: टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन बनाने वाले 12वें भारतीय बने चेतेश्वर पुजारा

ऑस्ट्रेलिया खिलाफ शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने वाले चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में पांच हजार रन पूरे कर लिए.

भारतीय क्रिकेट टीम के मिडिल ऑर्डर के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 5000 रन पूरे कर लिए हैं. इस मुकाम पर पहुंचने वाले पुजारा 12वें भारतीय हैं. पुजारा ने एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन 123 रनों की पारी के साथ पांच हजारी क्लब में अपना नाम दर्ज कराया. अपना 65वां टेस्ट मैच खेल रहे पुजारा के 5028 रन हो गए हैं.

अपने करियर के दौरान पुजारा ने 108 पारियों में आठ बार नाबाद रहते हुए 50.28 के औसत से रन बनाए हैं. 206 नाबाद उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है और उनके नाम 16 शतक और 19 अर्द्धशतक है.

मौजूदा टीम में सिर्फ कप्तान विराट कोहली (6334) ने पुजारा से अधिक रन बनाए हैं. वैसे भारत के लिए टेस्ट मैचों मे सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (15921) के नाम है.

तीन भारतीय-सचिन, राहुल द्रविड़ (13265) और सुनील गावस्कर (10122) दस हजारी क्लब में शामिल हैं. सचिन के नाम टेस्ट मैचों मे सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है.

भारत के लिए पांच हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सचिन, द्रविड़, गावस्कर, पुजारा और कोहली के अलावा वीवीएस लक्ष्मण (8781), वीरेंद्र सहवाग (8503), सौरव गांगुली (7212), दिलीप वेंगसरकर (6868), मोहम्मद अजहरुद्दीन (6215), गुंडप्पा विश्वनाथ (6080) और कपिल निखंज देव (5248) शामिल हैं.

गौर करने वाली बात यह है कि जिन 12 बल्लेबाजों ने भारत के लिए पांच हजार या उससे अधिक टेस्ट रन बनाए हैं, उनमें से सिर्फ पांच का औसत 50 के पार है और पुजारा उनमें से एक हैं. पुजारा के अलावा सचिन (53.78), द्रविड़ (52.63), गावस्कर (51.12), कोहली (54.13) का औसत 50 के पार गया है.

कोहली टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे अच्छे औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह...', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
'मैं सचिन तेंदुलकर की तरह', ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को रुलाने के बाद बोले टेम्बा बावुमा
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम
प्रतिभा के धनी रहे ये 7 क्रिकेटर, लेकिन नहीं बना पाए बड़ा नाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget