एक्सप्लोरर

LUNCH INDvsAUS: पुजारा-साहा की जोड़ी से आस्ट्रेलिया परेशान

 


 


 


LUNCH INDvsAUS: पुजारा-साहा की जोड़ी से आस्ट्रेलिया परेशान

रांची: चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 164) और रिद्धिमान साहा (नाबाद 59) के बीच बेहतरीन साझेदारी के दम पर भारत ने झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को भोजनकाल तक अपनी पहली पारी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट के नुकसान पर 435 रन बना लिए हैं. भारत हालांकि आस्ट्रेलिया की पहली पारी के विशाल स्कोर 451 रनों के मुकाबले उससे महज 16 रन पीछे है.


 


पुजारा और साहा के बीच अभी तक सातवें विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी हो चुकी है. पुजारा ने इससे पहले मुरली विजय (82) के साथ दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की साझेदारी भी की थी. इन्हीं दो साझेदारियों के दम पर भारत, आस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर का मजबूत जवाब देने में अभी तक सफल रहा है.


 


साहा-पुजारा की जोड़ी ने तीसरे दिन शनिवार को आखिरी सत्र में मैदान पर कदम रखा था. भारत ने तीसरे दिन की समाप्ति छह विकेट के नुकसान पर 360 रनों पर की थी. उसी स्कोर से आगे खेलने उतरी मेजबान टीम को चौथे दिन साहा और पुजारा ने और मजबूती प्रदान की.


 


आस्ट्रेलिया इस कोशिश में था कि वह पहले सत्र में भारत के बाकी चार विकेट जल्दी चटका देगा, लेकिन साहा और पुजारा ने उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया. इस जोड़ी ने चौथे दिन के पहले सत्र में 75 रन जोड़े.


 


हालांकि दिन के दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अंपायर ने साहा को पगबाधा करार दे दिया था, लेकिन साहा द्वारा रिव्यू लेने के बाद उन्हें अपना फैसला बदलना पड़ा.


 


पुजारा को भी एक जीवनदान मिला. 150वें ओवर में स्टीव ओकीफ की गेंद ने पुजारा के बल्ले का बाहरी किनारा लिया, लेकिन विकेटकीपर मैथ्यू वेड उसे पकड़ नहीं पाए और गेंद वेड के पैड से टकरा कर चली गई. इससे पहले 149वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर पुजारा ने अपने 150 रन पूरे किए. वह पांचवीं बार 150 का आंकड़ा छूने में सफल हुए हैं.


 


साहा ने 154वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. आस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में पुजारा शुरू से ही सबसे बड़ी चुनौती साबित हुए हैं. अब साहा का साथ पुजारा को मिलने से आस्ट्रेलिया की परेशानी और बढ़ गई है.


 


पुजारा ने अभी तक अपनी पारी में 434 गेंदें खेली हैं और 18 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया है. साहा ने अभी तक 122 गेंदों का सामना किया है. वह चार चौके और एक छक्का लगा चुके हैं.


 


आस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने अभी तक चार विकेट लिए हैं. जोस हाजलेवुड और ओकीफ एक-एक विकेट लेने में सफल रहे हैं.


 


साहा, विजय के अलावा सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने भी 67 रनों का पारी खेली थी. वह मैच के दूसरे दिन ही पवेलियन लौट गए थे. तीसरे दिन भारत ने विजय, विराट कोहली (6), अजिंक्य रहाणे (14), करुण नायर (23), रविचंद्रन अश्विन (3) के महत्वपूर्ण विकेट गंवाए थे.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget