एक्सप्लोरर

TEA INDvsAUS: पुजारा का शतक, भारत के चार विकेट पर 303 रन

TEA INDvsAUS: पुजारा का शतक, भारत के चार विकेट पर 303 रन

रांची: चेतेश्वर पुजारा के शतक की मदद से भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन आज चाय तक चार विकेट पर 303 रन बनाये.



पुजारा ने 47वें टेस्ट में अपना 11वां शतक जड़ा. चाय के समय वह 232 गेंद में 15 चौकों की मदद से 109 रन बनाकर खेल रहे थे. करूण नायर 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं.



कप्तान विराट कोहली एक बार फिर नाकाम रहे और लंच के बाद छह के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे. कंधे की चोट के कारण कल दूसरे दिन मैदान पर नहीं उतरे कोहली पिछले दो टेस्ट की चार पारियों में 0 . 13 . 12 . 15 ही स्कोर कर सके हैं.



भारत अभी भी आस्ट्रेलिया से 148 रन पीछे है जबकि उसके छह विकेट बाकी हैं. आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 451 रन बनाये थे.



भारत ने कल के स्कोर एक विकेट पर 120 रन से आगे खेलना शुरू किया था. पुजारा ने पैट कमिंस को कवर में ड्राइव लगाकर अपना शतक पूरा किया.



कोहली ने 23 गेंद में छह रन बनाये और वह 37 मिनट तक क्रीज पर रहे. कमिंस ने 81वें ओवर में नयी गेंद लेने के बाद उन्हें पवेलियन भेजा. उन्होंने अजिंक्य रहाणे : 14 : का भी विकेट लिया. कमिंस अब तक 49 रन देकर तीन विकेट ले चुके हैं.



कोहली अपनी रंगत में नहीं दिखे और अपने स्वभाव के विपरीत धीमी पारी खेली. आस्ट्रेलिया ने 80 ओवर के बाद दूसरी नयी गेंद ली और कमिंस ने कोहली का कीमती विकेट चटकाया.



रहाणे और पुजारा ने अर्धशतकीय साझेदारी की लेकिन रहाणे ने कमिंस की गेंद पर विकेट के पीछे कैच थमा दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
रवींद्र जडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, ICC रैंकिंग में दुनिया को मिला नया नंबर-1
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
ICC रैंकिंग में मची खलबली, एकसाथ 3 फॉर्मेट में बदल गया नंबर-1, अभिषेक टॉप पर
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण
'भुवनेश्वर कुमार की आखिरी सीरीज...' पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान, खराब प्रदर्शन को बताया कारण

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget