एक्सप्लोरर

भारत के अंडर-19 क्रिकेट टीम के फिजिकल ट्रेनर की होटल से मिली लाश

 


 


 


भारत के अंडर-19 क्रिकेट टीम के फिजिकल ट्रेनर की होटल से मिली लाश

नई दिल्ली: भारत के अंडर-19 क्रिकेट टीम के फिजिकल ट्रेनर राजेश सावंत साउथ मुंबई के एक होटल में आज सुबह मृत अवस्था में पाए गए. सावंत जब सुबह टीम के ट्रेनिंग सेशन में नहीं पहुंचे तब होटल के स्टाफ ने उनके कमरे की तलाशी ली. इसी दौरान कमरे में सावंत का शव बरामद हुआ.


 


सावंत भारतीय क्रिकेट के साथ लंबे समय से जुड़े रहे थे. हाल ही में सावंत इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों से पहले खेले गए दो अभ्यास मैच में इंडिया ए टीम के साथ जुड़े थे. इससे पहले वे अलग अलग उम्र वर्ग के टीम के साथ काम कर चुके थे. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हेड कोच रहे लालचंद राजपूत के साथ भी काम चुके थे. 


 


आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में भारतीय अंडर-19 की टीम को सोमवार से इंग्लैंड के खिलाफ दो 50 ओवर और दो चारदिवसिय मैच खेलना है लेकिन उससे पहले ही टीम को एक बड़ा सदमा पहुचा है.


भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा कि उसे अंडर-19 क्रिकेट टीम के ट्रेनर राजेश सावंत के आकस्मिक निधन से गहरा सदमा लगा जिन्हें यहां होटल के उनके कमरे में मृत पाया गया.


 


बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी ने कहा, ‘‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम सभी सदमे में हैं. आज जब लड़के अभ्यास के लिये निकले तो स्टेडियम पहुंचने के बाद पता चला कि राजेश टीम के साथ नहीं है. इसके बाद पता चला कि उनका होटल के अपने कमरे में निधन हो गया था. ’’ 


 


सावंत को होटल के उनके कमरे में बेहोश पाया गया था जिसके तुरंत बाद उन्हें बांबे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ. पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही उनकी मौत का असली कारण पता चल जाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर लेगा चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह! आखिरी ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI
रोहित का आखिरी मैच! खूंखार बॉलर को मिलेगा मौका! तीसरे ODI के लिए टीम इंडिया की संभावित XI

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget