एक्सप्लोरर

T-20 Tri Series: पहले टी-20 मुकाबले में मेजबान श्रीलंका से भिड़ेगा भारत

साउथ अफ्रीका के सफल दौरे के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम मंगलवार को टी-20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी. निदास ट्रॉफी के नामक इस ट्राई सीरीज में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

कोलंबो: साउथ अफ्रीका के सफल दौरे के बाद रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम मंगलवार को टी-20 ट्राई सीरीज के पहले मैच में मेजबान श्रीलंका का सामना करेगी. निदास ट्रॉफी के नामक इस ट्राई सीरीज में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें हिस्सा ले रही हैं.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली, दिग्गज विकेटकीपर- बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी, तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार एवं जसप्रीत बुमराह, स्पिनर कुलदीप यादव और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को इस सीरीज के लिए आराम देकर नए चेहरों को टीम में शामिल किया है.

इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर, विजय शंकर, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा और मोहम्मद सिराज जैसे युवा खिलाड़ी शामिल किए गए हैं. इन खिलाड़ियों पर इस सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करने का दबाव रहेगा.

पहले टी-20 मैच के लिए संतुलित टीम का चयन करना कप्तान रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं होगा. टीम का सही चयन एक कप्तान के रूप में रोहित की क्षमता को दर्शाएगा.

दूसरी तरफ, पिछले कुछ समय से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन कर रही श्रीलंका की टीम इस सीरीज में चोटिल खिलाड़ियों की परेशानी से ग्रस्त है. ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज का सीरीज से बाहर होना मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा झटका है.

मैथ्यूज के अलावा शेहान मदशंका और असेला गुणारत्ने भी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, इसलिए मेजबान टीम का पूरा दरोमदार दिनेश चांडीमल, उपुल थरंगा, थिसारा परेरा और सुरंगा लकमल के कंधों पर होगा.

बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टी-20 सीरीज से चोट के कारण बाहर रहने वाले कुसल परेरा की टीम में वापसी हुई है. परेरा की वापसी से श्रीलंका की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी.

पिछले साल श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा, इसलिए अपने घर में खेली जा रही इस ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन करके मेजबान टीम आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेगी.

टीमें (सम्भावित) :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत (विकेटकीपर).

श्रीलंका : दिनेश चांडीमल (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), उपुल थारंगा, कुसल परेरा (विकेटकीपर), अकीला धनंजय, धनंजय डी सिल्वा, दानुश्का गुनाथीलका, जीवन मेंडिस, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, सुरंगा लकमल, अमीला अपोंसो, दुश्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
कब, कहां और कैसे देखें भारत और श्रीलंका का वॉर्मअप मैच?
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे
WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
रिटायरमेंट के बाद रहाणे का तीखा बयान, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर कह गए बड़ी बात
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
'ये शिवभक्त नहीं, आतंकवादी हैं', कांवड़ यात्रा पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget