एक्सप्लोरर

India Tour of England: प्रैक्टिस मैच के आखिरी दिन चमके शुभमन गिल, अश्विन ने भी की शानदार वापसी

India Tour of England: प्रैक्टिस मैच के दौरान भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अच्छा फॉर्म दिखाया है. यह भारतीय टीम के लिए बेहद राहत की खबर है.

India Tour of England: इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही है. लीसेस्टशायर के खिलाफ खेला गया प्रैक्टिस मैच भले ही ड्रॉ रहा हो, लेकिन इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा फॉर्म दिखाया. रविवार को मैच के आखिरी दिन सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया जबकि रविचंद्रन अश्विन ने कोविड-19 संक्रमण से उबरने के बाद खेल में वापसी पर दो विकेट चटकाए .

इंग्लैंड के खिलाफ एक जुलाई से शुरू हो रहे टेस्ट मैच से पहले इस चार दिवसीय अभ्यास मैच में पांच भारतीय खिलाड़ियों ने दोनों टीमों का प्रतिनिधित्व किया. अश्विन के लिए यह मैच काफी अहम था क्योंकि कोविड-19 से संक्रमित होने के कारण वह देर से इंग्लैंड रवाना हुए थे. उन्होंने 11 ओवर की गेंदबाजी में  31 रन देकर दो विकेट लिए.

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने चौथे और अंतिम दिन भारत का नेतृत्व किया क्योंकि टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाए गये. रोहित अगर इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतरने में विफल रहे तो गिल पर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. पंजाब के इस बल्लेबाज ने अभ्यास मैच के आखिरी दिन 77 गेंद में 62 रन की पारी खेली. उन्होंने इससे पहले 21 और 38 रन  बनाये थे.

भारतीय खिलाड़ियों को मिला प्रैक्टिस का अच्छा मौका

लीसेस्टशायर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए वह शीर्ष स्कोरर के रूप में उभरे. भारत ने अपनी पारी सात विकेट पर 364 रन पर घोषित कर दी जिसके बाद लीसेस्टरशर के पास मैच जीतने के लिए 367 रन बनाने का लक्ष्य था. हनुमा विहारी ने भी क्रीज पर अच्छा समय बिताया और 86 गेंद की पारी में 26 रन बनाये.

प्रसिद्ध कृष्णा और बुमराह ने दोनों टीमों के लिए गेंदबाजी की लेकिन आखिरी दिन दोनों विकेट लेने में नाकाम रहे. कृष्णा ने पांच ओवर में 19 रन दिये तो वही बुमराह ने आठ ओवर में 12 रन खर्च किये. अन्य भारतीयों में चेतेश्वर पुजारा ने भी दोनों टीमों के लिए बल्लेबाजी की थी, जबकि श्रेयस अय्यर और जडेजा ने शनिवार को भारत की दूसरी पारी में दो बार बल्लेबाजी की थी.

IND vs IRE: टीम इंडिया ने आयरलैंड के खिलाफ हासिल की 7 विकेट से जीत, दीपक हुड्डा का दमदार प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
श्रेयस अय्यर समेत बाहर होंगे 14 खिलाड़ी, जानें कब होगी भारत की अगली सीरीज?
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget