एक्सप्लोरर

IND vs ENG: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले टीम इंडिया की बंपर जीत, वनडे सीरीज में इंग्लैंड का किया सूपड़ा साफ; 142 रनों से जीता तीसरा मैच

IND vs ENG 3rd ODI: भारत ने इंग्लैंड को तीसरे वनडे मैच में 142 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है. टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज को 3-0 से जीत लिया है.

IND vs ENG 3rd ODI Match Report Hindi: भारत ने अहमदाबाद में खेले गए तीसरे वनडे मैच में इंग्लैंड को 142 रनों से हरा दिया है. टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 356 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 214 रनों के स्कोर पर सिमट गई है. भारतीय टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो शुभमन गिल (Shubman Gill Century) रहे, जिन्होंने 112 रन की शतकीय पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से दमदार गेंदबाजी भी हुई क्योंकि प्रत्येक गेंदबाज ने कम से कम एक विकेट जरूर लिया.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था. उनका यह फैसला मैच के पहले ही ओवर में बढ़िया प्रतीत हुआ क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. मगर उसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के पसीने छुड़ाते हुए 116 रनों की साझेदारी कर डाली. वहीं गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर 104 रन जोड़े. विराट कोहली ने 52 रन और अय्यर 78 रनों का योगदान दिया.

शुभमन गिल के वनडे करियर का 7वां शतक

शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से बढ़िया लय में दिखे हैं. उन्होंने पहले मैच में 87 रन, फिर कटक में खेले गए दूसरे मुकाबले में 60 रन बनाए थे. आखिरकार तीसरे मैच में वो अपने वनडे करियर का 7वां शतक पूरा करने में सफल रहे. वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7 शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने यह कारनामा केवल 50 पारियों में कर दिखाया है.

भारतीय गेंदबाजों ने बिखेरा जलवा

भारतीय बल्लेबाजों ने पहले स्कोरबोर्ड पर 356 रनों का विशाल स्कोर लगाया और बाकी काम गेंदबाजों ने पूरा कर दिया. फिल साल्ट और बेन डकेट नियमित रूप से सीरीज में इंग्लैंड को बढ़िया शुरुआत दिलाते रहे, लेकिन बाकी बल्लेबाज उसका फायदा नहीं उठा सके हैं. इस बार दोनों के बीच 60 रन की सलामी साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाज ऐसे हावी हुए कि 154 के स्कोर तक इंग्लैंड की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी.

यहां से इंग्लैंड की हार निश्चित हो चली थी. कप्तान जोस बटलर बढ़िया फॉर्म में रहे हैं, लेकिन तीसरे मैच में वो केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए और जो रूट भी 24 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या, सभी ने 2-2 विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव भी एक-एक विकेट लेने में साल रहे.

यह भी पढ़ें:

Watch: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने पार की बेशर्मी की सारी हदें, टेंबा बावूमा को आउट कर यूं किया सेलीब्रेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
ग्रीनलैंड पर कब्जे का समर्थन न करने वालों पर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम, फ्रांस समेत 8 देशों की बढ़ेगी मुश्किल
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
Mountain Formation: कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
Embed widget