एक्सप्लोरर

भारत विदेशी जमीन पर और बेहतरीन प्रदर्शन करता जा रहा है: साउदी

साउदी ने कहा हम जानते हैं कि जब भी आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो यह मुश्किल होता है. भारत घर से बाहर विदेशों में प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने कहा है कि भारत के पास विश्वस्तर के खिलाड़ी हैं और वे समय के साथ बेहतर होते जा रहे हैं. भारत और न्यूजीलैंड की टीमें बुधवार को सेडन पार्क में पांच मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच खेलने उतरेंगी. भारत सीरीज में 2-0 से आगे है और अब उसकी कोशिश न्यूजीलैंड में पहली टी-20 सीरीज जीतने की है. वहीं मेजबान किसी भी सूरत में वापसी करना चाहेगी. तीसरे मैच पर साउदी ने कहा, "भारत ने शानदार खेल खेला. वह अच्छी टीम है और उनकी टीम विश्व स्तर के खिलाड़ियों से भरी है. पहले मैच में हम करीबी मुकाबले में हारे, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने हमें एकतरफा मात दी." दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने कहा, "हम जानते हैं कि जब भी आप भारत के खिलाफ खेलते हैं तो यह मुश्किल होता है. भारत घर से बाहर विदेशों में प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है. हमें पता है कि अगर में हमें उन्हें हराना है तो हमें अपना शीर्ष खेल खेलना होगा." साउदी से पूछा गया कि क्या उनके पास भारत के इन फॉर्म बल्लेबाज लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर के खिलाफ कोई खास रणनीति है? तो उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जिन खिलाड़ियों को आपने देखा नहीं होता उनके लिए आपके पास शुरुआत में रणनीति होती है. अय्यर मैदान पर आए और पूरी स्वत्रंता से खेलने लगे. उन्हें सीरीज में शानदार शुरुआत मिली है. वह पूरे आत्मविश्वास में हैं." उन्होंने कहा, "जैसा मैंने कहा कि भारतीय टीम में एक दो नहीं बल्कि उनकी पूरी टीम शानदार है सिर्फ बल्ले से नहीं गेंद से भी. तो जो शुरुआती रणनीति है वो सीरीज के साथ बदल भी सकती है." साउदी ने कहा कि न्यूजीलैंड मेहमान टीम को उसके पसंदीदा काम लक्ष्य का पीछा करने से वंचित रख सकती है. उन्होंने कहा, "हम फैसला विकेट को देखकर लेंगे. शुरुआती दो मैचों में हमें लगा था कि पहले बल्लेबाजी करना अच्छा होगा. मुझे नहीं लगता कि हमने दूसरे मैच में अच्छा किया था. पहले मैच में हमें बचाव करना चाहिए था. आप जो भी करो आपको अच्छा करना होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Virat Kohli Birthday: जन्मदिन पर देखें विराट कोहली के 38 रिकार्ड्स
Virat Kohli Birthday: जन्मदिन पर देखें विराट कोहली के 38 रिकार्ड्स
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
दमदार प्रदर्शन पर अंशुल कंबोज ने भरी हुंकार; बोले- 'एक खराब मैच करियर तय नहीं करता'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
खटमल मारने के लिए लगाई आग, लेकिन खुद की लग गई लंका
Tiger vs Dog Fight: क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
क्या टाइगर से जीत सकता है दुनिया का सबसे खूंखार कुत्ता, कैसी होगी लड़ाई?
Embed widget