एक्सप्लोरर

Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट को मिला आराम; अश्विन की हुई वापसी

Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है.

Team India Squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान हो गया है. पहले दो मैचों से विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया है. टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में रहेगी. आर अश्विन की टीम में वापसी हुई है. तीसरे वनडे के लिए हालांकि रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पांड्या की टीम में वापसी होगी.

वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट को देखते हुए बीसीसीआई ने पहले दो वनडे से सीनियर खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला किया है. इसके साथ ही यह बात भी सामने आई है कि वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बदलाव हो सकता है. अक्षर पटेल के चोटिल होने की वजह से सिलेक्टर्स को रिप्लेसमेंट पर विचार करना पड़ रहा है. आर अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर को विकल्प के रूप में देखा जा रहा है. इसलिए इन दोनों खिलाड़ियों को तीनों वनडे के लिए टीम में रखा गया है. मुमकिन है कि अश्विन और सुंदर में से किसी एक को वर्ल्ड कप का टिकट मिले.

इसके अलावा सिलेक्टर्स ने ऋतुराज गायकवाड़ को पहले दो वनडे के लिए टीम में जगह दी है. तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी पहले दो वनडे के लिए टीम का हिस्सा हैं. लेकिन ये तीनों खिलाड़ी तीसरे वनडे में टीम के साथ नहीं होंगे. संजू सैमसन को हालांकि किसी भी मैच के लिए नहीं चुना गया है. इससे साफ है कि संजू सैमसन के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो चुके हैं.

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे खेलने हैं. पहला वनडे 22 सितंबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा वनडे 24 सितंबर को आयोजित होगा. सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला 27 सितंबर को खेला जाना है.

पहले दो वनडे के लिए टीम: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर.

तीसरे वनडे के लिए टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget