एक्सप्लोरर

मार्श के शतक पर भारी पड़ा कुलदीप का 'पंजा', मजबूत स्थिति में इंडिया ए

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ए ने दूसरे चारदिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए की पारी 346 रन पर समेट दी.

टेस्ट क्रिकेट में वापसी की उम्मीद के साथ लाल गेंद को परखने मैदान पर उतरे चाइनामैन कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया ए ने दूसरे चारदिवसीय मुकाबले के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ए की पारी 346 रन पर समेट दी. जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए ने तीन विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं.

पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 123 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट सुरक्षित हैं. स्टंप्स के समय कप्तान श्रेयस अय्यर 56 गेंदों की पारी में चार चौकों की मदद से 30 और शुभमन गिल 10 गेंदों की पारी में एक चौके के सहारे छह रन बनाकर नाबाद लौटे.

दिन का खेल शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी को जल्द समेटने के बाद रविकुमार सामर्थ और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 174 रनों की साझेदारी की. सामर्थ ने 126 गेंदों की पारी में आठ चौकों की बदौलत 83 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 165 गेंदों की पारी में 10 चौकों के सहारे 86 रन का योगदान दिया.

सामर्थ एश्टन एगर की गेंद पर LBW हुए जबकि ईश्वरन टीम के 176 के स्कोर पर रन आउट हुए. वहीं अंकित बावने ने 67 गेंदों की पारी में 13 रन बनाए. उन्हें मिशेल स्वेप्सन ने आउट किया.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया-ए ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 290 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पूरी टीम 109 ओवर में 346 रन पर सिमट गई.

कप्तान मार्श ने 204 गेंदों की पारी में 16 चौके और एक छक्का लगाया. माइकल नेसर ने 114 गेंदों की पारी में छह चौकों की बदौलत 44, क्रिस ट्रिमैन ने 16, मिशेल स्वेप्सन ने चार और ब्रेंडन डगेट ने आठ रन का योगदान दिया.

कुलदीप यादव के पांच विकेट के अलावा शाहबाज नदीम ने तीन जबकि कृष्णप्पा गौतम और रजनीश गुरबानी ने एक-एक विकेट लिए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
वैभव तोड़ेंगे सबसे ज्यादा टी20 रन का रिकॉर्ड, खुद बटलर ने की भविष्यवाणी
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
क्या पूरी श्रीलंका सीरीज से बाहर हुए शुभमन गिल? जानें BCCI का अपडेट 
IND vs SL: केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस
केएल राहुल बने टीम इंडिया के कप्तान, शुभमन गिल को किया रिप्लेस

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
राहुल गांधी ने 'नूरी' के साथ बनाया वीडियो, फिर बोले- 'मां सोनिया होंगी नाराज'
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
ब्रेन हैमरेज, आतें और दिल फटा... अतीक अहमद के बेटे अबान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget