एक्सप्लोरर

IND vs ZIM: रियान पराग और ध्रुव जुरेल की वापसी? इन खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! 5वें टी20 में पूरी तरह बदल जाएगी टीम इंडिया

Zimbabwe vs India: जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-1 से आगे चल रही है. ऐसे में जब सीरीज हाथ में है तो अब कुछ नए खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है.

India Playing 11 5th T20 Against Zimbabwe: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का अंतिम टी20 खेला जाएगा. पहला टी20 हारने के बाद शुभमन गिल की टीम ने जबरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज में 3-1 की बढ़त बना ली. अब टीम इंडिया सीरीज जीत चुकी है तो पांचवें टी20 मैच में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिलने की संभावना है. जानिए पांचवें टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

इन खिलाड़ियों का कट सकता है पत्ता

पांचवें टी20 में ओपनर यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तेज गेंदबाज आवेश खान और खलील अहमद जैसे खिलाड़ी बेंच पर बैठ सकते हैं. चौथे टी20 में जायसवाल ने नाबाद 93 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी. हालांकि, अब उनकी जगह एक बार फिर अभिषेक शर्मा को ओपनिंग में मौका मिल सकता है. वहीं ध्रुव जुरेल और रियान पराग की भी टीम में वापसी हो सकती है.  

पांचवें टी20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

कप्तान शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा पांचवें टी20 में पारी की शुरुआत कर सकते हैं. फिर तीन नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन खेल सकते हैं. चार नंबर पर रियान पराग को मौका मिल सकता है. उनके बाद ध्रुव जुरेल खेल सकते हैं. इसके बाद शिवम दुबे और रिंकू सिंह मैच फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं. 

स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एक बार फिर वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई पर रह सकती है. हालांकि, टीम में इन दोनों के अलावा और कोई स्पिनर नहीं है. वहीं तेज गेंदबाज में तुषार देशपांडे के साथ मुकेश कुमार एक्शन में दिख सकते हैं. चौथे टी20 में देशपांडे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना डेब्यू किया था. 

पांचवें टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे और मुकेश कुमार. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
सूर्यकुमार यादव की छुट्टी, श्रेयस अय्यर होंगे अगले टी20 कप्तान; BCCI ने कर लिया फैसला!
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
करोड़ों के मालिक हैं वैभव सूर्यवंशी, कितना भरना पड़ता है टैक्स? जानें नाबालिगों के लिए IT कानून
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप
150वें टेस्ट में इंग्लैंड ने किया सरेंडर, कीवियों के आगे रूट-स्टोक्स सब हुए फ्लॉप

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
28 साल में पहली बार टूट, विधायकों के बाद अब सांसदों के बागी होने का खतरा, कैसे अकेली पड़ गईं ममता?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के नतीजे घोषित, BJP-कांग्रेस के बीच टक्कर, किसने कितनी सीटें जीतीं?
Don 3 Row: 'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
'एकतरफा फैसला ठीक नहीं', FWICE के फैसले पर पूनम ढिल्लों ने जताई नाराजगी, रणवीर सिंह का किया सपोर्ट
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
ROKO के संन्यास के बाद टीम इंडिया बेदम, आंकड़ों ने खोली शुभमन गिल की कप्तानी की पोल
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए की उम्मीदवारों की घोषणा, सतीश पूनिया समेत जानें किसे-किसे दिया मौका
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
न इस्तीफा, न नई पार्टी... अन्नामलाई के पार्टी छोड़ने पर तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने दिया ये जवाब
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
बासमती की खेती से चमकेगी किसानों की किस्मत, इन सीक्रेट तरीकों से बढ़ेगा उत्पादन
Germany Visa: जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
जर्मनी में पढ़ाई के लिए कैसे मिलता है वीजा, इंटरव्यू में पूछे जाते हैं कौन-कौन से सवाल?
Embed widget