एक्सप्लोरर

IND vs WI: Yashasvi Jaiswal ने ताबड़तोड़ बैटिंग के बाद पांड्या को कहा थैंक्यू, पढ़ें क्या है वजह

Yashasvi Jaiswal IND vs WI: यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 84 रन बनाए. उन्होंने इस पारी के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को शुक्रिया कहा.

Yashasvi Jaiswal IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है. अब निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला जाएगा. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के दिए लक्ष्य को महज 1 विकेट गंवाकर 17 ओवरों में हासिल कर लिया. भारत के लिए ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया. यशस्वी ने मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या और सपोर्ट स्टाफ को शुक्रिया कहा. इसके साथ-साथ मैच को लेकर प्रतिक्रिया दी.

यशस्वी ने नाबाद पारी के बाद कहा, ''यह आसान नहीं था. मैं इस बात से खुश हूं कि मैदान पर गया और अपने हिसाब से खेला. मैं सपोर्ट स्टाफ और हार्दिक भाई (कप्तान हार्दिक पांड्या) को शुक्रिया कहना चाहूंगा. उन्होंने मुझ पर भरोसा किया. यह मुझे बहुत प्रभावित करता है. मैं टीम की जरूरत के हिसाब से खेलता हूं. मैं जल्दी रन बनाने की कोशिश में था.'' 

उन्होंने कहा, ''मैं पॉवर प्ले में खेलने में सक्षम हूं, मैं टीम को अच्छी जगह पहुंचाने की कोशिश की. मैच के दौरान परिस्थिति को देखते हुए खेलना बहुत जरूरी होता है. मेरी यह कोशिश थी कि रन बनाऊं. मैंने इनका (जेसन होल्डर और मैकॉय) आईपीएल में काफी सामना किया है. इससे मुझे काफी मदद मिली है.''

बता दें कि वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 178 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम के लिए यशस्वी ने 51 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 84 रन बनाए. उन्होंने 11 चौके और 3 छक्के लगाए. शुभमन गिल ने 47 गेंदों में 77 रन बनाए. शुभमन की पारी में 5 छक्के और 3 चौके लगाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवरों में 38 रन दिए. कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए. अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और मुकेश कुमार ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढ़ें : Photos: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में की बराबरी, देखें क्या रहे जीत के तीन बड़े कारण

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget