एक्सप्लोरर

IND vs WI: दस हजार रन के शिखर पर सबसे तेजी से पहुंचने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली

वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेज दस हजार रन बनाने का कारनामा किया है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे वनडे मैच में इतिहास रच दिया है. रिकार्डों के नए भारतीय बादशाह विराट कोहली वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. कोहली ने इस मामले में उस सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा है जिनका बल्ला कभी बल्लेबाजी का प्रत्येक रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिये आतुर रहता था.

कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी दूसरे वनडे मैच में यह उपलब्धि हासिल की जिसके लिये उन्हें इस मैच से पहले 81 रन की दरकार थी. कोहली 213वें वनडे मैच की 205वीं पारी में 10,000 रन पूरे करके सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज बने. इस तरह कोहली ने सचिन से 54 पारियां कम खेलते हुए इस शिखर को छुआ है.

इससे पहले यह रिकॉर्ड तेंदुलकर के नाम पर था जिन्होंने 259 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. इस सूची में उनके बाद सौरव गांगुली (263 पारियां), रिकी पोंटिंग (266), जैक कैलिस (272), महेंद्र सिंह धोनी (273), ब्रायन लारा (278) का नंबर आता है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने से पहले कोहली को वनडे में 10,000 रन पूरे करने के लिये केवल 221 रन की दरकार थी. उन्होंने गुवाहाटी में खेले गये पहले मैच में 140 रन बनाये थे. वनडे में सबसे तेज 8000 रन (175 पारियां) और 9000 रन (194 पारियां) का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम पर ही दर्ज है.

कोहली वनडे में 10,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के 13वें और भारत के पांचवें बल्लेबाज बने. भारत के जिन बल्लेबाजों ने कोहली से पहले यह उपलब्धि हासिल की थी उनमें तेंदुलकर (18,426 रन), सौरव गांगुली (11,363), राहुल द्रविड़ (10,889) और महेंद्र सिंह धोनी (10,123) शामिल हैं.

कोहली ने इसके अलावा सबसे कम पारियों में भारतीय सरजमीं पर 4000 रन और वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक रन के दो और रिकॉर्ड भी अपने नाम लिखवाये जो अब तक तेंदुलकर के नाम पर दर्ज थे.

कोहली को 4,000 वनडे रन पूरे करने लिये केवल 30 रन की दरकार थी. वह तेंदुलकर (6976) और धोनी (4216) के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं. दुनिया में अब तक केवल दस बल्लेबाजों ने अपनी घरेलू सरजमीं पर 4,000 से अधिक रन बनाये हैं.

कोहली ने स्वदेश में सबसे कम पारियों में 4,000 वनडे रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने इसके लिये केवल 78 पारियां खेली. इस मामले में भी उन्होंने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 92 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी. धोनी ने 99, ऑस्ट्रेलिया के डीन जोन्स ने 103, साउथ अफ्रीका के कैलिस ने 109 और ऑस्ट्रेलिया के पोंटिंग ने 110 पारियों में स्वदेश में 4,000 रन पूरे किये थे.

धोनी के स्वदेश में बनाये गये रनों में एशिया एकादश की तरफ से बनाये गये रन शामिल नहीं हैं. एबी डिविलियर्स ने भी दक्षिण अफ्रीका में 4000 से अधिक रन बनाये हैं लेकिन इनमें 63 रन अफ्रीका इलेवन की तरफ से एशिया इलेवन के खिलाफ बनाये गये थे. अगर इन रनों को शामिल किया जाता है तो डिविलियर्स ने केवल 91 पारियों में स्वदेश में 4,000 रन पूरे कर दिये थे. इस धाकड़ बल्लेबाज ने वैसे साउथ अफ्रीकी की तरफ से अपनी सरजमीं पर 3994 रन बनाये हैं.


कोहली ने अपनी पारी के दौरान तेंदुलकर का एक अन्य रिकॉर्ड अपने नाम किया. वह भारत और वेस्टइंडीज के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं. तेंदुलकर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1573 रन बनाये हैं और कोहली अब उनसे आगे निकल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
SL के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज, देखें लिस्ट
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget