एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, पहला वनडे नहीं खेलेंगे उपकप्तान रवींद्र जडेजा! जानिए क्या है वजह

IND vs WI 1st ODI, Ravindra Jadeja: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का खेलना मुश्किल है.

India vs West Indies 1st ODI, Ravindra Jadeja: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के उपकप्तान रवींद्र जडेजा पहला वनडे नहीं खेलेंगे. 

बता दें कि स्टार भारतीय ऑलराउंडर मांसपेशियों में खिंचाव के चलते पहले वनडे से बाहर हो सकते हैं. हालांकि, भारतीय क्रिकेट बोर्ड या टीम मैनेजमेंट ने आधिकारिक तौर पर इसका एलान नहीं किया है. 

रोहित-कोहली, पंत-बुमराह और हार्दिक भी नहीं हैं वनडे सीरीज का हिस्सा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज में आराम दिया गया है. 

सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे. जडेजा बैट और बॉल से जिस तरह की फॉर्म में चल रहे हैं, ऐसे में उनका टीम से बाहर होना शिखर धवन एंड कंपनी की मुश्किलें बढ़ा सकता है. 

मैच से पहले जडेजा पर होगा फैसला

बता दें कि रवींद्र जडेजा आज खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला मैच से ठीक पहले लिया जाएगा. फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए है. हालांकि, अगर जडेजा मैच फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें-

IND vs WI 1st ODI: ये 11 कैरेबियाई टीम इंडिया से लेंगे टक्कर, ऐसी होगी वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी का बयान, WPL 2027 में चयन; DC और जेमिमा के लिए खोला दिल
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
15 साल की उमा काशवी ने रचा इतिहास, WPL की सबसे युवा खिलाड़ी का हासिल किया खिताब
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL Auction 2027 Highlights: ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी
WPL 2027 ऑक्शन समाप्त, विदेशी खिलाड़ी पर लगी सबसे बड़ी बोली; 15 साल की प्लेयर भी बिकी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget