एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया, ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

IND vs WI 1st ODI: भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हराया. टीम इंडिया की जीत में ईशान किशन और कुलदीप यादव का अहम योगदान रहा.

Key Events
IND vs WI Score Live updates 1st ODI West Indies vs India Commentary Bridgetown Barbados IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया, ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक
भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव मैच स्कोर

Background

IND vs WI 1st ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच गुरुवार को बारबाडोस में खेला जाएगा. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने हाल ही में टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की है. अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी. भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी टेस्ट के बाद वनडे का भी हिस्सा होंगे. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कुछ नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह भी मिल सकती है. टेस्ट में हार के बाद वेस्टइंडीज की टीम वापसी के इरादे से मैदान में उतरेगी.

अगर भारत और वेस्टइंडीज के मैचों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों ही टीमें एक दूसरे को टक्कर देती नजर आई हैं. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तक 139 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 70 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. जबकि 63 मैचों में हार का सामना किया है. वेस्टइंडीज ने 63 मैचों में जीत दर्ज की है. लेकिन इस बार वेस्टइंडीज को जीत हासिल करने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. टीम इंडिया लय में है और उसके खिलाड़ी भी फॉर्म में है.

टीम इंडिया के संभावित 11 खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डालें तो कप्तान रोहित के साथ शुभमन गिल को ओपनिंग का मौका मिल सकता है. विराट कोहली नंबर 3 पर बैटिंग करेंगे. भारत नंबर 4 के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन या ईशान किशन को रख सकता है. ईशान ने हाल ही में टेस्ट डेब्यू किया था. दूसरी ओवर संजू हैं. संजू घरेलू मैचों में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. वे टीम इंडिया के लिए भी खेल चुके हैं. लेकिन अभी तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव को भी प्लेइंग इलेव में जगह मिल सकती है.

प्रोबेबल प्लेइंग इलेवन - 

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, मुकेश कुमार

श्रीलंका : ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, कीसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, ओशाने थॉमस, जेडेन सील्स/यानिक कारिया

23:15 PM (IST)  •  27 Jul 2023

IND vs WI: टीम इंडिया ने सीरीज के पहले वनडे में दर्ज की जीत

भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज की टीम पहले बैटिंग करते हुए 114 रनों के स्कोर पर ढेर हुई. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 22.5 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया. ईशान ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए. उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया. वहीं कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने बॉलिंग में दम दिखाया. कुलदीप ने 4 विकेट और जडेजा ने 3 विकेट लिए. भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली.

हमारे साथ जुड़े रहने के लिए धन्यवाद. 

23:08 PM (IST)  •  27 Jul 2023

IND vs WI Live Score: टीम इंडिया को जीत के लिए 5 रनों की जरूरत

भारत ने 21 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान के साथ 110 रन बनाए. उसे जीत के लिए महज 5 रनों की जरूरत है. रवींद्र जडेजा 12 रन बनाकर खेल रहे हैं. रोहित शर्मा ने 8 रन बनाए हैं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget