एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, डोमिनिका में किया यह कमाल

Team India Test Record: भारत ने डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया ने इस जीत के साथ ही खास उपलब्धि अपने नाम कर ली.

India vs West Indies Dominica: भारत ने टेस्ट सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 141 रनों से हरा दिया. टीम इंडिया की इस जीत में यशस्वी जायसवाल और रविचंद्रन अश्विन का अहम योगदान रहा. भारत ने इस जीत से अपना ही एक रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीम इंडिया ने किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने का अपना रिकॉर्ड तोड़ है. भारत ने वेस्टइंडीज को अब तक 23 टेस्ट मैचों में हराया है.

भारत ने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार ऑस्ट्रेलिया को हराया है. उसे 32 बार मात दी है. वहीं इंग्लैंड को 31 बार हराया है. इसके बाद तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज की टीम आ गई है. टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 23 बार हराया है. इससे पहले न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर थीं. टीम इंडिया ने इन दोनों ही टीमों के खिलाफ 22-22 टेस्ट मैच जीते हैं.

भारत ने एक और खास उपलब्धि हासिल की. उसकी एशिया के बाहर रनों और पारी के लिहाज से अब तक की सबसे बड़ी जीत थी. भारत ने इससे पहले 2016 में वेस्टइंडीज को पारी और 92 रनों से हराया था. वहीं 2005 में जिम्बाब्वे को पारी और 90 रनों से हराया था. टीम इंडिया ने 2002 में इंग्लैंड को पारी और 46 रनों से हराया था.

गौरतलब है कि डोमिनिका टेस्ट में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 150 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. इसके बाद भारत ने बैटिंग करते हुए 421 रन बनाकर पारी घोषित कर दी. इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 171 रनों की शानदार पारी खेली. कप्तान रोहित ने भी शतक जड़ा. उन्होंने 103 रन बनाए. विराट कोहली ने 76 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में 130 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई. भारत के लिए अश्विन ने 12 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें : Prithvi Shaw Team India: पृथ्वी शॉ के कमबैक को लेकर रिकी पोंटिंग ने दी प्रतिक्रिया, बताया किस स्थिति में हो सकती है वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, IND-SL टेस्ट सीरीज से बाहर बुमराह!
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
MI में ही रहेंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड डील की खबरों पर फ्रेंचाइजी ने तोड़ी चुप्पी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget