एक्सप्लोरर

IND vs WI: ‘विराट ने मुझे बताया...’ इशान किशन ने समझाया क्यों कोहली ने उनके लिए छोड़ी अपनी बैटिंग पोज़ीशन?

Ishan Kishan: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत की ओर से दूसरी पारी में इशान किशन नंबर चार पर विराट कोहली के स्थान पर बैटिंग करते हुए दिखाई दिए थे.

How Virat Kohli Sacrifice His batting position For Ishan: भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा टेस्ट त्रिनिदाद में खेला जा रहा है. इस मैच में चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी क्रम में कुछ बदलाव देखने को मिला. नंबर चार पर विराट कोहली की जगह अपना दूसरा टेस्ट खेल रहे इशान किशन बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए. इशान ने नंबर चार खेलते हुए ताबड़तोड़ पारी खेली. दिन खत्म होने के बाद इशान किशन ने बताया कैसे कोहली ने उनके लिए अपनी बैटिंग पोज़ीशन छोड़ी.

भारत की ओर से दूसरी पारी में काफी आक्राम रवैया देखने को मिला. ओपनिंग पर आए कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जयासवाल ने महज़ 71 गेंदों में 98 रनों की पार्टनरशिप की. दोनों ओपनर के आउट होने के बाद नंबर चार पर बल्लेबाज़ी करने आए इशान किशन ने 34 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के दी मदद से 52* रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 152.94 का रहा. 

इशान ने चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद बैटिंग पोज़ीशन को लेकर खुलासा करते हुए कहा, “बहुत खास था. मुझे पता था कि टीम को मुझसे क्या चाहिए. सबने मुझे बैक किया. विराट ने मुझे बैक किया और कहा कि जाकर अपना गेम खेलो. उम्मीद है कि कल हम गेम खत्म कर लेंगे. वह विराट भाई थे जिन्होंने पहल की और कहा कि मुझे जाना चाहिए.”

इशान ने आगे कहा, “वहां बाएं हाथ का एक धीमा गेंदबाज गेंदबाजी कर रहा था. यह टीम की ओर से अच्छी कॉल थी. कभी-कभी आपको ऐसे फैसले लेने पड़ते हैं. हमारी योजना थी कि हम बारिश के ब्रेक के बाद 10-12 ओवर खेलेंगे और 70-80 रन बनाएंगे.”

आखिरी दिन वेस्टइंडीज़ को चाहिए 289 रन 

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 2 विकेट पर 181 रन बनाकर इनिंग डिक्लेयर कर दी. इस तरह वेस्टइंडीज़ को 365 रनों का लक्ष्य मिला. रनों का पीछा करते हुए कैरेबियन टीम ने चौथे दिन की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए. अब वेस्टइंडीज़ को जीत के लिए 289 रनों का दरकार है. वहीं भारत को जीत के लिए 8 विकेट चाहिए. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs WI: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में बना डाले सबसे तेज 100 रन, सिर्फ 5.3 ओवर में पूरा किया 50 का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया का एकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का एकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
मार्करम बनेंगे LSG के नए कप्तान? IPL 2027 से पहले कप्तानी पर खुद दिया जवाब
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
Live: दतिया उपचुनाव में फिर बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए पीछे, कांग्रेस निकली आगे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
झारखंड प्रोटेस्ट का 'सोनम वांगचुक' कौन? आमरण अनशन पर बैठा, कर दिया बड़ा ऐलान
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget