एक्सप्लोरर

IND vs WI: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, टेस्ट में बना डाले सबसे तेज 100 रन, सिर्फ 5.3 ओवर में पूरा किया 50 का आंकड़ा

IND vs WI 2nd Test: टीम इंडिया ने दूसरी पारी में टी20 जैसी बल्लेबाजी करके कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. इसमें सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड भी शामिल है.

IND vs WI 2nd Test: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे. इस दौरान टीम इंडिया ने एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 जैसी बल्लेबाजी की. इसके साथ ही टीम के नाम दो बड़े रिकॉर्ड दर्ज हो गए. 

दूसरी पारी में भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने 30 गेंदों में एक छक्के और चार चौकों की बदौलत 38 रन बनाए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 44 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. हिटमैन ने पांच चौके और तीन छक्के जड़े. इसके बाद ईशान किशन ने सिर्फ 34 गेंदों में 52 रन बना डाले. ईशान के बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले. उनके साथ शुभमन गिल 37 गेंदों में 29 रन पर नाबाद रहे. 

भारतीय टीम के नाम हुआ सबसे तेज 100 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड 

टीम इंडिया ने दूसरी पारी में सिर्फ 12.2 ओवर में ही 100 रनों का आंकड़ा छू लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने का रिकॉर्ड हो गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था. श्रीलंका ने 2001 में बांग्लादेश के खिलाफ 13.2 ओवर में 100 रन बनाए थे. इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड है. इंग्लैंड ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13.3 ओवर में 100 रन बनाए थे. 

टीम इंडिया ने सिर्फ 5.3 ओवर में पूरे किए 50 रन

इससे पहले भारतीय टीम ने सिर्फ 5.3 ओवर में 50 रन बनाए थे. टेस्ट में सबसे तेज 50 रन बनाने वाली टीम इंडिया चौथे नंबर पर आ गई है. इससे पहले 2008 में भी टीम इंडिया 5.3 ओवर में इंग्लैंड के खिलाफ 50 रन बना चुकी है. इस रिकॉर्ड लिस्ट में इंग्लैंड पहले नंबर पर है. इंग्लिश टीम ने 1994 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 4.3 ओवर में 50 रन बनाए थे. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget