एक्सप्लोरर

IND vs WI: दिनेश कार्तिक की छुट्टी तय, फिनिशर की भूमिका निभाएंगे ऋषभ पंत

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम का एलान होना है जिससे विश्व कप के लिए रुप रेखा तय की जाएगी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम का एलान गुरूवार को किया जाएगा. इस एलान के साथ अगले साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए टीम की रुप रेखा भी तैयार की जाएगी. 2015 विश्व कप के बाद से ही भारत के लिए मिडिल ऑर्डर सबसे बड़ी समस्या रही है और अब तक नहीं सुलझी है. एशिया कप के दौरान भी भारत के मिडिल ऑर्डर को लेकर कई प्रयोग देखने को मिले थे.

भारत की सबसे बड़ी समस्या इस वक्त महेन्द्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी है जो लगातार गिर रही है. धोनी अब टीम के बेस्ट फिनिशर नहीं रहे हैं और ये बात पिछले एक साल से सामने आ चुकी है. ऐसे में चयनकर्ता इस बात को लेकर थोड़े परेशान भी हैं और हल ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. धोनी के साथ शुरू हुई इस समस्या को खत्म करने के लिए चयनकर्ता ऋषभ पंत की ओर रुख कर सकते हैं जो वनडे टीम में डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

सलामी बल्लेबाज के रुप में शिखर धवन और उपकप्तान रोहित शर्मा ही पहली पसंद होंगे जबकि तीसरे नंबर पर कप्तान विराट कोहली आएंगे. हालाकि अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि कोहली सीरीज के सभी मुकाबले खेलेंगे या नहीं.

चौथे नंबर पर टीम धोनी के साथ जाएगी जबकि केदार जाधव के बाह आने के बाद अंबाटी रायुडू बड़े विकल्प के रूप में सामने आए हैं. लेकिन देखना होगा कि कोहली उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाते हैं या नहीं. दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अहम मौकों पर वह मैच को फिनिश करने में नाकाम रहे हैं जो टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता की बात है.

ऐसे में टीम अब ऋषभ पंत को छठे या सातवें नंबर पर उतार सकती है. चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि धोनी विश्व कप तक खेलेगा लेकिन पंत को निखारने में कोई नुकसान नहीं है जो छठे या सातवें नंबर पर शानदार बल्लेबाज हो सकता है, जिसमें मैच को खत्म करने की क्षमता है.’’

द ओवल में पहला टेस्ट शतक जड़ने के बाद राजकोट में भी पंत ने 92 रन की पारी खेली जिसके बाद 20 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है. चयनकर्ता इसके अलावा कुछ और विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं.

मौजूदा टेस्ट सीरीज से ब्रेक के बाद भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय है. अक्षर पटेल के विकल्प के तौर पर शानदार प्रदर्शन के बाद रविंद्र जडेजा को भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद है. हालाकि मनीष पांडे को लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है लेकिन अगर कार्तिक भी टीम से बाहर होते हैं तो वो टीम में स्थान बनाए रख सकते हैं.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 21 अक्टूबर से शुरू होगी. जिसके बाद तीनों की टी 20 सीरीज खेली जाएगी.


संभावित टीम - शिखर धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी, अंबाटी रायुडू, ऋषभ पंत, मनीष पांडे, रविन्द्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज/दीपक चहर.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget