एक्सप्लोरर

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने डेब्यू टेस्ट में पूरे किए 150 रन, बतौर ओपनर हासिल किया यह खास मुकाम

IND vs WI: डोमिनिका टेस्ट में भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू कर रहे यशस्वी जायसवाल ने तीसरे दिन के खेल में अपने 150 रन पूरे कर लिए. डेब्यू टेस्ट में वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं.

India vs West Indies, Yashasvi Jaiswal Scored 150: भारतीय और वेस्टइंडीज के बीच में खेले जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला डोमिनिका के मैदान पर खेला जा रहा है. तीसरे दिन के खेल में अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे यशस्वी जायसवाल ने 150 रन पूरे करने के साथ खुद को एक खास क्लब में भी शामिल कर लिया है. यशस्वी भारत के लिए डेब्यू मैच में इस मुकाम पर पहुंचने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं.

यशस्वी जायसवाल अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 150 रनों की पारी खेलने वाले भारत की तरफ से अब सबसे युवा खिलाड़ी भी बन गए हैं. यशस्वी ने 21 साल 196 दिनों की उम्र में यह कारनामा किया. यशस्वी से टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाले 5वें सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं. टेस्ट इतिहास में सबसे कम उम्र में अपने डेब्यू मैच में 150 रनों की पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व पाक दिग्गज जावेद मियांदाद के नाम है.

अपने डेब्यू टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल देश के बाहर 150 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. यशस्वी की पारी इस मुकाबले में 171 रनों पर उस समय अंत हुई जब विंडीज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने उन्हें विकेटकीपर जोसुआ डी सिल्वा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा.

डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी

पहले टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने डेब्यू मैच में शतक पूरा करने के साथ टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले 17वें भारतीय खिलाड़ी बन गए थे. भारत के लिए डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली के मैदान पर बनाया था. यशस्वी भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट पारी में सर्वाधिक गेंदे खेलने के मामले में पहले स्थान पर हैं. अपनी 171 रनों की पारी के दौरान यशस्वी ने कुल 387 गेंदों का सामना किया.

 

यह भी पढ़ें...

IND vs WI 1st Test: यशस्वी ने डेब्यू टेस्ट शतक को किसे किया समर्पित, पढ़ें शानदार पारी के बाद क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
CSK-MI समेत 5 टीमों को चाहिए हार्दिक पांड्या, जानें कौन किस हद तक जाने को तैयार?
Ajinkya Rahane Retirement: अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?

वीडियोज

Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget